Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में 140 लाख हेक्टेयर में होगी रबी बोनी

11 अक्टूबर 2024, भोपाल: प्रदेश में 140 लाख हेक्टेयर में होगी रबी बोनी –  प्रदेश में इस वर्ष रबी 2024-25 में 140 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लगाई जाएंगी। गत वर्ष 142 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें ली गई थीं। दूसरी तरफ अक्टूबर आधा बीत गया है, लेकिन खरीफ की कटाई अभी पूरी नहीं हुई है, इस कारण रबी की बुवाई धीमी गति से चल रही है। धान के खेतों में फसल खड़ी है, जहां तक इस रबी बुवाई का सवाल है तो जबलपुर संभाग में सबसे अधिक तथा शहडोल संभाग में सबसे कम बोनी का लक्ष्य कृषि विभाग ने रखा है।कृषि विभाग के मुताबिक इस वर्ष राज्य में 140 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रमुख फसल गेहूं की बोनी 91 लाख 85 हजार हेक्टेयर में की जाएगी। गत वर्ष गेहूं 97.70 लाख हेक्टेयर में बोया गया था। जानकारी के मुताबिक राज्य में दलहनी फसलों के तहत मुख्य रूप से चने की बोनी 20.51 लाख हेक्टेयर में, मसूर 7.92 तथा मटर 2.66 लाख हेक्टेयर में बोई जाएगी। इसी प्रकार तिलहनी फसलों में मुख्यत: सरसों की बुवाई 14.60 लाख हेक्टेयर में तथा अलसी 1.07 लाख हेक्टेयर में ली जाएगी। इस वर्ष सरसों का रकबा गत वर्ष की तुलना में लगभग 55 हजार हेक्टेयर बढ़ाया गया है। वहीं रबी की नकदी फसल गन्ने की बुवाई 1.06 लाख में होगी। खाद्यान्न फसलों के तहत जौ की बोनी इस वर्ष 36 हजार हेक्टेयर में होगी, जो गत वर्ष की तुलना में  कम है। गत वर्ष 49 हजार हेक्टेयर में जौ की बोनी हुई थी।जानकारी के मुताबिक रबी 2024-25 के लिए केन्द्र द्वारा कुल 48 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की मांग के विरुद्ध लगभग 41 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का आवंटन दिया गया है। इसमें भी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से डीएपी का आवंटन 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख मीट्रिक टन किया गया है। अन्य उर्वरकों में सीजन के लिए यूरिया की 24 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 6 लाख मीट्रिक टन, एसएसपी 6.50 लाख मीट्रिक टन एवं एमओपी की 1 लाख मीट्रिक टन मांग की गई है। जबकि गत रबी में 35 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का विक्रय किया गया था।राज्य में संभाग स्तर पर बुवाई का लक्ष्य देखें तो सबसे अधिक जबलपुर संभाग में 20 लाख 49 हजार हेक्टेयर में तथा सबसे कम शहडोल संभाग में 2 लाख 93 हजार हे. में रबी बोनी की जाएगी।

वर्ष 2024-25 में प्रमुख रबी फसलों का बुवाई लक्ष्य   (लाख हे. में)

फसललक्ष्य
गेहूं 91.85
जौ 0.36
चना 20.51
मसूर 7.92
मटर 2.66
सरसों 14.60
अलसी 1.07
गन्ना 1.06

रबी बुवाई के लिए राज्य के टॉप 10 संभाग (लाख हे. में)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
संभाग बुवाई लक्ष्य
जबलपुर 20.49
उज्जैन 20.29
 सागर 19.18 
 भोपाल 19.11
 इंदौर  16.00
 ग्वालियर 14.77
 रीवा 10.53 
 नर्मदापुरम् 9.09
 मुरैना  7.63
शहडोल2.93

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com