Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार में शुरू हुआ रबी महाअभियान 2025-26, किसानों को मिलेगी योजनाओं और अनुदानों की पूरी जानकारी

04 अक्टूबर 2025, भोपाल: बिहार में शुरू हुआ रबी महाअभियान 2025-26, किसानों को मिलेगी योजनाओं और अनुदानों की पूरी जानकारी – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास से रबी महा अभियान 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य के सभी 38 जिलों के लिए रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक, विभागीय योजनाओं, अनुदान और संसाधनों की जानकारी को सीधे पंचायत स्तर तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए एक “महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम” बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि हर किसान को खेती से संबंधित हर ज़रूरी जानकारी समय पर मिले और वे बदलते जलवायु और बाजार की मांग के अनुसार तैयार हो सकें। अभियान के तहत भेजे गए एलईडी युक्त प्रचार वाहन हर पंचायत में जाकर किसानों को वीडियो, ऑडियो और ब्रोशर के माध्यम से जागरूक करेंगे।

https://twitter.com/Agribih/status/1973311656265654577

कृषि तकनीक और योजनाओं की मिलेगी जानकारी

रबी महा अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ और प्रसार कर्मी किसानों के खेतों तक जाएंगे। वहां वे उन्हें फसल प्रबंधन, जलवायु-उपयुक्त खेती, मृदा स्वास्थ्य, सिंचाई तकनीक और विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे। इसके अलावा, किसानों को अनुदान आधारित सुविधाएं जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक और कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस बार सरकार विशेष रूप से तिलहन, दलहन, मक्का, गेहूं और बागवानी फसलों के प्रमाणित बीज रियायती दरों पर उपलब्ध करा रही है। इसका मकसद है फसल की उत्पादकता बढ़ाना और लागत को कम करना, ताकि किसान अधिक मुनाफा कमा सकें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

हालांकि, कुछ किसानों का कहना है कि सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च करके ऐसे अभियानों की शुरुआत तो करती है, लेकिन असर जमीनी स्तर पर बहुत कम दिखाई देता है। सहरसा जिले के किसान अभिजीत सिंह का कहना है कि कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में इन अभियानों की जानकारी ही नहीं पहुंच पाती। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस अभियान के प्रभाव का स्वतंत्र मूल्यांकन करवाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसका लाभ वास्तविक रूप से किसानों को मिल रहा है।

ये अधिकारी रहे मौजूद 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ और कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture