राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी में बागवानी एवं कृषि सिंचाई योजना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

16 अप्रैल 2026, डिंडोरीडिंडोरी में बागवानी एवं कृषि सिंचाई योजना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में केंद्रीय योजना अंतर्गत एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के विकासखंड अधिकारी, संबंधित कर्मचारी एवं उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।  

बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना में अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। कलेक्टर ने मसाला, पुष्प, प्याज क्षेत्र विस्तार एवं बागवानी यंत्रीकरण के निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए।

 इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना अंतर्गत विविध समन्वित खेती को बढ़ावा देने के लिए पात्र कृषकों का चयन करने एवं विभागीय योजनाओं के समन्वय से उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए। कार्य असंतोषजनक पाए जाने के कारण उद्यानिकी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि बागवानी एवं सिंचाई से जुड़ी योजनाएं किसानों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, अतः सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements