Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने खरीफ 2023 की तैयारियों का लिया जायजा

24 जनवरी 2023, पंजाब: पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने खरीफ 2023 की तैयारियों का लिया जायजा – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य में आगामी खरीफ सीज़न की फसलों और बीजों संबंधी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए कृषि अफ़सरों और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अफ़सरों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया।

पंजाब सिविल सचिवालय में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि को लाभदायक उघोग बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मनोरथ के लिए किसानों की आय बढ़ाने पर और ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि इसको यकीनी बनाने के लिए राज्य में फ़सलीय विभिन्नता पर अधिक ज़ोर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी फ़सल की बुवाई से पहले किसानों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया जायेगा। भगवंत मान ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को कहा कि वह किसानों तक सीधी पहुँच करके उनके साथ बातचीत करें और इस सम्बन्ध में सुझाव हासिल करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्नहोंने आगे कहा कि कृषि यूनिवर्सिटी की टीमों को ज़मीनी स्तर पर किसानों के साथ सीधे तौर पर मिलना चाहिए और फ़सली चक्र के बारे उनकी राय लेनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब में अब खेती सम्बन्धी कोई भी नीति किसानों और अन्य सम्बन्धित पक्षों के सलाह-मशवरे से तैयार करके लागू की जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस मौके पर कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेनू प्रसाद, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. एस. एस गोसल, वित्त कमिशनर विकास-कम-सचिव कृषि राहुल तिवारी और डायरैक्टर कृषि डाः गुरविन्दर सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )