Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एनपीके खाद के उपयोग एवं नरवाई न जलाने हेतु जन जागरूकता अभियान

07 मई 2025, अशोकनगर: एनपीके खाद के उपयोग एवं नरवाई न जलाने हेतु जन जागरूकता अभियान – कलेक्टर श्री आदित्‍य सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न ग्रामों में कृषकों को एनपीके खाद के उपयोग एवं नरवाई न जलाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उप संचालक कृषि श्री के.एस.कैन ने बताया कि इसी क्रम में सोमवार को ग्राम रतभानपुर विकासखंड मुंगावली में कृषकों की चौपाल लगाई गई। किसान भाइयों को सलाह दी गई की डीएपी के स्थान पर एनपीके ग्रेड के उर्वरक जिसमें मुख्य रूप से 20-:20 :0:13, 12: 32 :16 : ,16 :16:16 ग्रेड के खादों का प्रयोग जरूर करें। एनपीके खाद में अतिरिक्त तत्व पोटाश एवं सल्फर मिलता है जो  कि अच्छे उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके उपयोग करने से फसल का दाना अच्छा होता है, वजनदार होता है, उसकी चमक अच्छी होती है। फसल को कीट व्याधियों से बचाता है और उत्पादन में वृद्धि होती है। किसान , एनपीके ग्रेड के उर्वरकों का प्रयोग जरूर करें l

इसके साथ ही  किसानों से नरवाई न जलाने के लिए अपील की गई एवं उससे होने वाली हानियां एवं जुर्माना के संबंध में विस्तार से किसानों को बताया गया l जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। जिसमें यूरिया 11985 मीट्रिक टन, एनपीके ग्रेड के उर्वरक 4998 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 5887 मीट्रिक टन इस प्रकार से जिले में कुल 22870 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। किसान  खाद का अग्रिम उठाव कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com