Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में 10 अप्रैल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी

11 अप्रैल 2026, इंदौर: इंदौर जिले में 10 अप्रैल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी – इंदौर जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से प्रारंभ होगा।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने  बुधवार को  जिले के मानपुर में स्थित खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर उपलब्ध सभी सुविधाओं को भी देखा। इस दौरान एसडीएम श्री राकेश परमार और तहसीलदार श्री विवेक सोनी भी मौजूद थे।
 कलेक्टर श्री वर्मा ने मानपुर क्षेत्र के खरीदी केन्द्र बहुउद्देशीय सेवा सहकारी संस्था बाबा महाकाल वेयर हाउस का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे कि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें अब तक 1142 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराया जा चुका है। जिले में 10 अप्रैल 2026 से 90 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी प्रारंभ होगी, जो 05 मई 2026 तक जारी रहेगी। इस अवधि में पंजीकृत किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान अपनी सुविधा अनुसार नजदीकी उपार्जन केंद्र का चयन कर स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए किसान एमपी ऑनलाइन, सीएससी केंद्र अथवा स्वयं घर बैठे आधिकारिक पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in⁠ पर जाकर अपनी उपज बेचने की तिथि और केंद्र का चयन कर सकते हैं। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित स्लॉट दिवस पर संबंधित उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर अपनी फसल का विक्रय करें, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture