Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव ने पशुपालकों से किया संवाद

07 अक्टूबर 2025, सीहोर: डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव ने पशुपालकों से किया संवाद – पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत श्यामपुर तहसील के ग्राम दोराहा में पशुपालक श्री मनोज यादव एवं ग्राम महुआ खेड़ा में श्री सुरेंद्र सिंह दांगी से गृह भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के तहत पशुपालकों से संवाद किया और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, गुणवत्ता सुधार तथा पशु पोषण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की।

  प्रमुख सचिव श्री उमराव ने कहा कि दुग्ध समृद्धि अभियान का उद्देश्य केवल दूध उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन, संतुलित आहार और गुणवत्तापूर्ण नस्लों के उपयोग के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि बेहतर पोषण और समय पर उपचार से पशुओं की उत्पादकता में सतत वृद्धि संभव है।

  उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री बालागुरु के द्वारा भी जिले के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों को जिले में चल रहे दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों से घर-घर जाकर भेंट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पशुपालकों को पशु पोषण, कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार, सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग, बीमारियों का बचाव एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी जाए। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक श्री आरपी गौतम, तहसीलदार श्री श्याम सिंह चंदेले, श्री संतराम देशमुख सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय पशुपालक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें