Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टमाटर के भाव हुए ’धड़ाम’, मजबूर हो गए उत्पादक किसान

10 फ़रवरी 2025, भोपाल: टमाटर के भाव हुए ’धड़ाम’, मजबूर हो गए उत्पादक किसान – क्या टमाटर भी दस से बारह रुपए प्रति किलो मिल सकते है, हालांकि इस बात का उत्तर नहीं में ही मिलेगा लेकिन ओडिशा के बेरहामपुर जिले के टमाटर उत्पादक किसानों की यह मजबूरी हो गई है कि वे सब्जी के दुकानदारों को तीन से पांच रुपए किलो टमाटर बेच रहे है और लोग भी इन्हें दस से बारह रूपए किलो तक खरीद रहे है.

बेरहामपुर जिले के किसान आज टमाटर की खेती की लागत निकालने के लिए जूझ रहे हैं. आज वे सब्जी दुकानदारों को 3 से 5 रुपये किलो टमाटर बेचने को मजबूर हैं. दूसरी ओर खुदरा में ग्राहक 10 से 15 रुपये के बीच अच्छी क्वालिटी के टमाटर खरीद रहे हैं. शत्रु सोला गांव के टमाटर किसान सूरत पहान ने  कहा, तीन महीने पहले टमाटर की फसल लगाई थी. अच्छी उपज के लिए खूब मेहनत की. मगर जब कमाने का मौका आया तो दाम गिर गए. आज मजदूरी खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है.  15 क्विंटल टमाटर 3 रुपये प्रति किलो की दर से बेचे. यह दर बीज, खाद और ढुलाई जैसे खर्चों को मुश्किल से पूरा करती है. कुछ किसानों ने अपनी फसल को पूरी तरह से खेत में ही छोड़ दिया है, क्योंकि व्यापारी 2 रुपये प्रति किलो से भी कम कीमत पर टमाटर मांग रहे हैं. शत्रु सोला गांव के ही उपेंद्र पोलाई ने कहा, “इतने कम दामों पर बेचने के बजाय, मैंने अपने टमाटर मवेशियों को खिलाने का फैसला किया.” टमाटर उगाने वाले क्षेत्रों में गंजम ब्लॉक का बड़ा नाम है, पर यहां भी भारी नुकसान हुआ है. बागवानी विभाग के उप निदेशक   कंद जेना के अनुसार, इस साल बंपर फसल की वजह से कीमतों में गिरावट आई है. उनके अनुसार, जिले में करीब 1,500 हेक्टेयर में टमाटर की खेती की गई थी, जिससे बाजार में टमाटर की अधिक सप्लाई हुई.

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com