Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बलराम तालाब से जल संरक्षण और सिंचाई की सुविधा मिलेगी

16 मई 2022, इंदौर । बलराम तालाब से जल संरक्षण और सिंचाई की सुविधा मिलेगी – कृषि विभाग द्वारा बलराम तालाब योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसान स्वयं की जमीन पर तालाब का निर्माण करा सकते हैं। इसके लिए किसानों का पंजीयन शुरू हो गया है। बलराम तालाब निर्माण के लिए किसान विभाग की वेबसाइट dbt.mpdage.org पर पंजीयन करा सकते हैं।

आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। बलराम तालाब बनाने पर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के किसानों को लागत का 75 प्रतिशत रुपए अधिकतम एक लाख रुपए तक अनुदान दिया जाएगा। लघु और सीमांत किसानों को लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार रुपए तथा अन्य किसानों को लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार रुपए अनुदान दिया जाएगा।

बलराम तालाब योजना का लाभ लेने के लिए किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। किसान स्वयं की जमीन पर तालाब निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। तालाब निर्माण के बाद सिंचाई के लिए ड्रिप या स्प्रिंकलर लगाना अनिवार्य होगा। किसान द्वारा निर्धारित किए गए निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के बाद तालाब निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। किसान स्वयं की जमीन पर तालाब का निर्माण कराकर एक ओर जहां जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा दे सकते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें सिंचाई की भी सुविधा प्राप्त होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile