Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांसद दर्शन सिंह के प्राकृतिक कृषि विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी

19 मई 2026, नर्मदापुरम: सांसद दर्शन सिंह के प्राकृतिक कृषि विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी – होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी द्वारा प्रस्तुत निजी सदस्य विधेयक “द प्रमोशन ऑफ नेचुरल एग्रीकल्चर बिल, 2025” को लोकसभा में विचारार्थ प्रस्तुत किए जाने हेतु राष्ट्रपति द्वारा अनुशंसा प्रदान की गई है।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी पत्र एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि संविधान के अनुच्छेद 117(3) के अंतर्गत राष्ट्रपति महोदया ने उक्त विधेयक पर लोकसभा में विचार किए जाने की अनुशंसा की है।

सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक कृषि आज समय की आवश्यकता है। रासायनिक खेती से बढ़ती लागत, मिट्टी की उर्वरा शक्ति में कमी तथा किसानों की आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। यह विधेयक किसानों को कम लागत वाली, पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। यह विधेयक किसानों की आय बढ़ाने, भूमि की गुणवत्ता सुधारने तथा स्वस्थ कृषि व्यवस्था स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सांसद श्री चौधरी ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Glo