Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

शासकीय नर्सरियों में सब्जी के पौधे तैयार कर कृषकों को उपलब्ध कराएं

08 मार्च 2025, खंडवा: शासकीय नर्सरियों में सब्जी के पौधे तैयार कर कृषकों को उपलब्ध कराएं – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा  गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधीनस्थ विभागों के अधिकारियों से बैठक में चर्चा करते हुए प्रगति की जानकारी ली गई। मंत्री श्री सिंह ने विभिन्न विषयों के अलावा  नर्सरियों में लगाए गए पौधे तथा उसमें दी जाने वाली खाद-पानी के सम्बन्ध में चर्चा की।

मंत्री श्री कुशवाह  द्वारा गत दिनों  शासकीय उद्यान रोपणी बोरगांव खुर्द, खंडवा का भी भ्रमण किया गया । नर्सरियों के स्टाफ तथा वर्ष में चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें इसी सत्र में पूरा किया जाए तथा कार्य को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

 उद्यानिकी मंत्री ने कहा कि जो शासकीय नर्सरी शहर के पास स्थित हैं, उसमें सब्जी के पौध तैयार कर कृषकों को बिक्री हेतु उपलब्ध करायें। साथ ही सभी शासकीय नर्सरियों पर निंदाई-गुड़ाई एवं साफ-सफाई नियमित रूप सेे की जाए। विभाग द्वारा प्रदाय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाए। कृषकों को प्रशिक्षण एवं भ्रमण हेतु लखनऊ, मलिहाबाद(उ.प्र.) एवं राजस्थान राज्य में भेजा जाए। बैठक में खंडवा विधायक  श्रीमती कंचन तनवे, पंधाना विधायक  श्रीमती  छाया मोरे, महापौर  श्रीमती अमृता यादव एवं  संबंधित  विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com