Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में रबी फसल की तैयारी तेज, सहकारी समितियों में 13,600 टन से अधिक उर्वरकों का भंडारण

04 सितम्बर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में रबी फसल की तैयारी तेज, सहकारी समितियों में 13,600 टन से अधिक उर्वरकों का भंडारण – मध्यप्रदेश में आगामी रबी फसल के लिए सहकारी समितियों में उर्वरकों का भंडारण तेजी से शुरू हो गया है। रबी फसल की बुवाई में अभी लगभग दो माह का समय बचा है, लेकिन जिले की सहकारी समितियों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद की रेक निरंतर आ रही हैं। विदिशा के सौराई रेक प्वाइंट पर पिछले 15 दिनों में हर दो दिन के अंतराल से खाद की रैक लगी हैं। रेक से खाद को ट्रकों में लोड कर सहकारी समितियों तक पहुंचाया जा रहा है ताकि किसानों को खाद खरीदने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और वे आसानी से अपनी नज़दीकी समिति से खाद प्राप्त कर सकें।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के सीईओ विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले की सभी 154 सहकारी समितियों में यूरिया खाद की उपलब्धता हो चुकी है। वर्तमान में सहकारी समितियों में कुल 13,600 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरकों का स्टॉक मौजूद है, जिसमें 7,100 मीट्रिक टन यूरिया, 3,200 मीट्रिक टन डीएपी और 3,300 मीट्रिक टन काम्पलेक्स उर्वरक शामिल हैं। इसी क्रम में हाल ही में सौराई रेक प्वाइंट पर एचयूएलआर कंपनी की यूरिया खाद की रेक लगी है, जिसमें 403 मीट्रिक टन यूरिया खाद सहकारी समितियों में भेजा गया है। इसके अलावा, आगामी दो दिनों में 2,895 मीट्रिक टन एनएफएल डीएपी की रेक भी जिले को प्राप्त होने वाली है।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि बुवाई से कम से कम एक माह पहले किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध करा दी जाए, जिससे रबी फसल की बुवाई में किसी भी तरह की परेशानी न हो। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें