राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में कृषि प्रसार अधिकारियों का रबी फसल पूर्व प्रशिक्षण संपन्न

06 सितम्बर 2025, सिवनी: सिवनी में कृषि प्रसार अधिकारियों का रबी फसल पूर्व प्रशिक्षण संपन्न – कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के दर्पण सभागार में आज रबी पूर्व अतः सेवाकालीन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग सिवनी उपसंचालक कृषि श्री सुधीर कुमार धुर्वे, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल, सहायक संचालक कृषि अभियांत्रिकी शायला नाज कुरैशी एवं समस्त सहायक संचालक कृषि, कृषि अधिकारी एवं विस्तार अधिकारी उपस्थित रह।

 प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल ने बताया कि आगामी समय में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना का व्यापक लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करने की अति आवश्यकता है, इसके अंतर्गत किसानों की लागत कम करना, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करना, किसानों  की आय बढ़ाना एवं सुरक्षित जहर मुक्त भोजन सुनिश्चित करना मुख्य लक्ष्य है। साथ ही आगामी रबी फसल के बुवाई के पूर्व महत्वपूर्ण कृषि संबंधित कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर बेहतर खेती करने हेतु जानकारी दी। ड्रोन तकनीक द्वारा छिड़काव, फसल विविधीकरण के अंतर्गत कुसुम, सूरजमुखी , कपास अरहर,  मूंग,  उड़द की खेती नैनो उर्वरकों का सही समय पर उपयोग एवं बेहतर लाभ कैसे लें, फसल अवशेष प्रबंधन , अपनी क्यारी – अपनी साग, राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा विकसित कृषि संकल्प अभियान (रबी)2025 हेतु विस्तार से बताया गया,  इस दौरान डॉ निखिल सिंह वैज्ञानिक ने सिवनी जिले रबी की प्रमुख फसलों जैसे गेहूं, चना की प्रमुख किस्म उन्नत कृषि तकनीक एवं विभिन्न प्राकृतिक खेती के उत्पाद तैयार करने के विषय में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया,  इस दौरान डॉ के. के. देशमुख वैज्ञानिक,  डॉ जी. के. राणा आदि की उपस्थिति रही एवं जानकारी प्रदान  की गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement