Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य बीज उत्पादक श्री कैलाश वर्मा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

02 नवम्बर 2020, इंदौर। मत्स्य बीज उत्पादक श्री कैलाश वर्मा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार – मछली बीज उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विश्व मात्स्यिकी दिवस (21 नवंबर) को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में इंदौर संभाग के धार जिले के निजी मछली बीज उत्पादक श्री कैलाश रामचन्द्र वर्मा ग्राम सुन्द्रेल तहसील धरमपुरी को मछली बीज उत्पादन के क्षेत्र में सम्पूर्ण देश में अग्रणी कार्य करने के लिये बेस्ट फिश हैचरी पुरस्कार मिला है। इससे देश की राजधानी में राज्य का गौरव बढ़ा है। यह पुरस्कार भारत सरकार के मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापचन्द्र सारंगी द्वारा दिया गया। श्री वर्मा को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रूपये, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी के कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, भारत सरकार के कैबिनेट सचिव श्री राजीव रंजन, एनएफडीबी हैदराबाद के सीईओ श्री स्वर्णा, संचालक मत्स्योद्योग मध्यप्रदेश श्री भरतसिंह एवं धार जिले के सहायक संचालक मछली पालन श्री टी. एस. चौहान उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर : भारत के सबसे बड़े बायोमास एग्रीगेटर की मशीन रेंज को मजबूत बनाया