Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नेचुरली वेन्टीलेटेड पॉली हाऊस के भौतिक-वित्तीय लक्ष्य जारी

29 नवम्बर 2022, भोपाल: नेचुरली वेन्टीलेटेड पॉली हाऊस के भौतिक-वित्तीय लक्ष्य जारी – संचालनालय उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण , मध्यप्रदेश शासन म भोपाल द्वारा गत दिनों राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2022 -23 अंतर्गत राज्य स्तरीय मंजूरी समिति से अनुमोदित ‘संरक्षित खेती ‘परियोजना के घटक नेचुरली वेन्टीलेटेड पॉली हाऊस, पॉली हाऊस में उगाई गई उच्च कोटि की सब्जियों की खेती एवं रोपण सामग्री की लागत एवं पॉली गृह,छायादार पॉली गृह के तहत कार्नेशन एवं जरबेरा की खेती और रोपण सामग्री के जिलेवार / वर्गवार भौतिक-वित्तीय लक्ष्यों का आवंटन किया गया है।

आवंटन पत्रक के अनुसार इस परियोजना में मध्य प्रदेश के 10 जिलों उमरिया , शिवपुरी , भिंड, निवाड़ी, अनूपपुर , शहडोल,सिवनी , श्योपुर,मुरैना , नरसिंहपुर,बालाघाट और कटनी को शामिल किया गया है। सामान्य , अजजा और अजा वर्ग के लिए क्रमशः 20000 ,5000 और 5000 कुल 30 हज़ार वर्ग मीटर के भौतिक लक्ष्य जारी किए गए हैं। वित्तीय लक्ष्यों में सामान्य वर्ग के लिए कुल 84.400,अजजा वर्ग के लिए 21.100 लाख और अजा वर्ग के लिए 21.100 लाख महायोग 126.600 लाख रुपए का आवंटन किया गया है।

 इस योजना का लाभ लेने हेतु संबंधित जिलों के कृषक पोर्टल के माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं । लाभ देने हेतु कृषक का चयन कम्‍प्‍यूटरीकृत लॉटरी के माध्‍यम से किया जाएगा। लॉटरी की तिथि विभाग द्वारा निर्धारित किये जाने पर उसकी सूचना पृथक से जारी की जायेगी । कोई समस्‍या उत्पन्न होने पर MPFSTS हेल्‍प डेस्‍क NO. 0755-4059242 पर सम्‍पर्क कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )