छिंदवाड़ा में ई-विकास प्रणाली पोर्टल का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित
19 अप्रैल 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में ई-विकास प्रणाली पोर्टल का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में आज कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के लिए ई-विकास प्रणाली पोर्टल का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
शासन के निर्देशों के तहत 1 अप्रैल 2026 से प्रदेशभर में उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जाना है। जिसके परिपालन में लगातार विक्रेताओं के प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन द्वारा संशोधित ई-विकास पोर्टल का विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जिन किसानों को मोबाइल के माध्यम से ई-विकास प्रणाली पर ई-टोकन बुक करने में कठिनाई होती है, वे कृषि, सहकारिता, राजस्व एवं पंचायत विभाग के साथ-साथ निजी विक्रेताओं से पंजीयन में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शासन के निर्देशानुसार सेवा सहकारी समितियों, मार्कफेड गोदाम एवं निजी विक्रय केन्द्रों द्वारा उर्वरक उठाव के लिये किसानों का ई-विकास प्रणाली में पंजीयन निःशुल्क किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, श्रीमती सरिता सिंह, श्री दीपक चौरसिया, श्रीमती अंकिता धोटे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, श्री प्रमोद सिंह उट्टी, समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम/एटीएम आत्मा, लिपिकीय वर्ग कर्मचारी एवं निजी उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

