Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 12 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

12 जुलाई 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 12 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – पिछले 24  घंटों  के दौरान, मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कही; उज्जैन, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –    ब्यो हारी 251.0, मझगांव 238.4, गुढ़ 220.0, रीवा- हु जूर 205.0, रीवा-शहर 203.6, उंचेहरा 195.0, अजयगढ़ 190.2, रामपुर 189.0, सीधी 186.8, चुरहट 170.0, रामनगर160.2, रामपुर बाघेलान 154.4, देवरी- सागर 151.6, खजुराहो- एयरपोर्ट  140.4,  पन्ना  139.0, छतरपुर 136.0, मैहर 132.9, बिजावर 127.0, बरहाई 125.6, पलेरा 120.0, सिंहावल 113.4, अमानगंज 110.0,गौरी हार 102.0,  गुन्नौर  97.0, नौगांव 96.0, टीकमगढ़ 96.0, मनगवां 95.0, पि छोर 95.0, नागौद 90.3, सोहावल 90.0, शमशाबाद 90.0,  बीरसिंहपुर 89.8, शाहनगर 88.4,  तेन्दुखेड़ा- नरसिंहपुर 87.0, निवास 85.2,  हट्टा  84.6, जबेरा 84.0, मझौली 84.0, सतना 81.0,  नरसिंहपुर 77.0, ब्या वरा 75.2,  पृथ्वी पुर 75.0, लिधौरा 75.0, पटेरा 72.0, जावद 72.0, पवई 72.0, डबरा 71.4, अमरपाटन 71.0, बलदेवगढ़ 71.0, सि लवानी 70.8, रौन 70.0, कुं भराज 70.0, विजयराघवगढ़ 70.0, मोहनगढ़ 70.0, विदिशा  70.0, बांदा 68.8, सिंगौड़ी  68.0, घंसौर 67.0, शाहगढ़ 66.0, बड़ागांव धसान 66.0, रायपुर  कचुलियान   65.0, मानपुर 64.8, गढ़ाकोटा 64.4, राजनगर 64.2, सिमरिया  64.0, गैरतगंज 62.2, कटनी 62.0,  पथरिया  61.0, निवाड़ी 61.0, करकेली 60.7,  बिलहरी 60.4, कु समी 60.3, सरई 60.2, संजीत 60.0, पठारी 60.0, शाहपुरा-  डिंडोरी  58.2, रायपुरा 57.2,  बड़ा मलहरा  55.4, देवरी-रायसेन 55.3, देवसर 55.2, सि रमौर 55.0, सिरोंज  55.0, नटेरन 55.0, सागर 54.6,  जयसिंह नगर 54.0, कुंडम 53.6, खरगापुर 53.0, बहोरीबंद 52.2, बरही 52.0,  उमरिया  51.8, बि जाडंडी 50.3, बैरिसया 50.0, नईगढ़ी 48.0,  सेमरिया  48.0, बेनीबारी 46.4, बि लासपुर 46.4, रीठी 46.0, पाली 45.9, बड़वारा 45.0, करेरा 45.0, मऊगंज 44.4, लवकुशनगर 44.0,  बतिया गढ़ 44.0, जीरापुर 44.0, चितरंगी  43.2,  पुष्पराजगढ़ 42.4, गोटेगांव 42.0, ओरछा 42.0, जतारा 42.0, डिंडोरी  41.3, बिछिया  40.8, करेली 40.0,  देवेंद्र नगर 40.0,  चंदिया  39.8 और  लटेरी  में 39.2. मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  शहडोल, सतना और रीवा जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा , – मैहर, पन्ना , सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर जिलों में अति भारी वर्षा तथा  नरसिंहपुर, मंडला, दमोह, नि वाड़ी,  उमरिया , कटनी, सिवनी, शिवपुरी, राजगढ़, रायसेन, भिंड , गुना, ग्वालियर , विदिशा  और नीमच जिलों में भारी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 12  जुलाई तक दीर्घावधि औसत से 75  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से 97  % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 54  % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसमी परिस्थितियां –  वर्तमान में  मानसून  ट्रफ , मध्य  समुद्र  तल पर सूरतगढ़, सीकर,  ग्वालियर , सिद्धि , डाल्टन गंज,  कोटाई  से होकर  दक्षिण -पूर्व  की ओर उत्तर -पूर्वी  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक चक्रवातीय परिसंचरण  पूर्वोत्तर  मध्यप्रदेश  और निकटवर्ती क्षेत्रों में  मध्य  समुद्र तल से 5.8 कि मी की ऊं चाई पर सक्रिय  है। एक ट्रफ  उत्तरी हरियाणा  से  दक्षिण उत्तरप्रदेश , पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश  और निकटवर्ती   क्षेत्रों में  बने  चक्रवातीय परिसंचरण के साथ , झारखंड, गंगीय  पश्चिम  बंगाल होकर, पश्चिमोत्तर  बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।  पश्चिमी विक्षोभ  मध्य क्षोभ मंडलीय स्तरों पर एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों में  विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी , कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में  झंझावत , वज्रपात और  झोंकेदार हवाओं के साथ कहीं -कहीं अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ,जबकि रायसेन, नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुरकलां , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी ,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं – कहीं झंझावत , वज्रपात और  झोंकेदार हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com