Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

7 ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना

20 सितम्बर 2023, इंदौर: 7  ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के इंदौर, रीवा एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर, नर्मदापुरम, उज्जैन , जबलपुर एवं सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । 1 जून से 20 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 1 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 5 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 2 % कम वर्षा हुई है।  राज्य के जिन इलाकों में 20  मिमी या इससे अधिक  वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –  

पूर्वी मध्य प्रदेश – बिलासपुर ( उमरिया ) 52.1 ,बिजुरी ( अनूपपुर ) 46.6 ,कुण्डम  ( जबलपुर ) 27.0 ,रामनगर ( सतना) 25.2 ,मझौली (सीधी ) 23.0,अमरपुर (डिंडोरी) 22.0 ,अमरपाटन (सतना) 22.0 और सराय ( सिंगरौली ) में 20.2  वर्षा  दर्ज़ की गई।

पश्चिम मध्य प्रदेश – खंडवा 43.0 ,वरला  बड़वानी )  41.3 ,पंधाना ( खंडवा ) 36.0 ,मेघनगर ( झाबुआ ) 22.8 ,थांदला ( झाबुआ ) 22.6 ,सेंधवा ( बड़वानी )  20.0 और जोबट ( अलीराजपुर ) में 20.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट ज़िलों में कहीं -कहीं मध्यम से भारी ( 45 से 80 मिमी ) वर्षा होने की संभावना है। शहडोल, सागर, जबलपुर संभागों के ज़िलों में कई जगह, रीवा, भोपाल, ग्वालियर ,नर्मदापुरम एवं चंबल संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा उज्जैन और इंदौर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं  वर्षा हो सकती है। जबकि रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के ज़िलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर , दतिया और ग्वालियर ज़िलों में कहीं -कहीं गरज चमक / वज्रपात हो सकता है।  आज 20 सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें