Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में वर्षा की संभावना

19 सितम्बर 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में वर्षा की संभावना – मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फ़िलहाल धीमी हो चुकी है। मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के शहडोल, इंदौर और उज्जैन संभागों के के ज़िलों में अनेक स्थानों पर, रीवा एवं जबलपुर संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा नर्मदापुरम, भोपाल और सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। चंबल और ग्वालियर संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से आज 19 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 1 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 5 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 2 % कम  वर्षा हुई है। राज्य के जिन इलाकों में 20  मिमी या इससे आधी वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश –  बजाग ( डिंडोरी )  58.0 ,बिजुरी ( अनूपपुर ) 56.8 ,पुष्पराजगढ़ ( अनूपपुर ) 54.6 ,करंजिया ( डिंडोरी ) 40.2 ,वेंकटनगर ( अनूपपुर ) 32.0 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।  

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने 20  सितंबर की प्रातः 8 :30  बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार रीवा , शहडोल, सागर, जबलपुर एवं इंदौर संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा उज्जैन , भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम एवं चंबल संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा हो सकती है। जबकि सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, खरगोन, छिंदवाड़ा, पन्ना ,मंडला, बालाघाट, दमोह, सिवनी एवं कटनी ज़िलों में कहीं -कहीं गरज -चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।    आज 19 सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें