Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना

27 जून 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24  घंटों  के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, चंबल, रीवा संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों  पर; इंदौर, नर्मदा पुरम, उज्जैन , ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क  रहा ।

मौसम की स्थिति – मानसून की उत्तरी सीमा  मुंद्रा , मेहसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, ललितपुर, सिद्धि , चायबासा,हल्दिया  पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है।  वर्तमान में   अद्यतन   पश्चिमी विक्षोभ , एक  ट्रफ के रूप में ,पश्चिमोत्तर राजस्थान  के ऊपर एक चक्रवातीय  परिसंचरण सक्रिय है। दूसरा मध्य गुजरात के ऊपर सक्रिय है। इस चक्रवातीय परिसंचरण  से लेकर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा होते  हुए   पूर्वी  विदर्भ  तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। इसके अलावा  उत्तर- पश्चिमी राजस्थान  से लेकर  दक्षिण   उत्तर प्रदेश  और झारखंड से होते हुए  मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है।

अगले 3-4 दिनों में  उत्तरी  अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश के शेष भागों  के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़ , पश्चिम बंगाल, झारखंड , बिहार , पूर्वी -पश्चिमी उत्तर प्रदेश,   उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ,  जम्मू कश्मीर, लद्दाख ,पंजाब , हरियाणा  के उत्तरी भागों  में  दक्षिण  – पश्चिमी  मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – भोपाल, विदिशा , रायसेन,सीहोर, राजगढ़,  नर्मदा दापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, देवास,शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, सिंग रौली, सीधी, रीवा, मऊगंज ,सतना,  नरसिंहपुर ,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं -कहीं वर्षा और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। वहीं बैतूल, बड़वानी, अली राजपुर, झाबुआ, धार, आगरमालवा,  ग्वालियर , शहडोल, उमरिया , कटनी, जबलपुर,छिंदवाड़ा , सिवनी , बालाघाट और  पांढुर्ना जिलों में कुछ जगह और  रतलाम,  उज्जैन ,  दतिया , अनुपपुर, डिंडोरी  और मंडला जिलों में अनेक जगहों पर वर्षा , वज्रपात और तेज़ हवाएं चलने  की संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com