State News (राज्य कृषि समाचार)

सीहोर, देवास, छिंदवाड़ा और बालाघाट ज़िलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना

Share

22 सितम्बर 2023, इंदौर: सीहोर, देवास, छिंदवाड़ा और बालाघाट ज़िलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में शहडोल संभाग के ज़िलों में अधिकांश जगह, भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों के ज़िलों में कई जगह , इंदौर , उज्जैन, ग्वालियर एवं रीवा संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा चंबल एवं सागर के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से आज 22  सितंबर तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 1 % कम वर्षा हुई।  पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 4 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 3 % अधिक वर्षा हुई।   राज्य के जिन इलाकों में 20  मिमी या इससे अधिक  वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –  

पूर्वी मध्य प्रदेश –  मलाजखंड  (बालाघाट ) 99.2 ,धनौरा ( सिवनी ) 80.2 ,नैनपुर ( मंडला ) 78.6 ,मेहदवानी ( डिंडोरी ) 78.2 ,पांढुर्णा ( छिंदवाड़ा ) 71.0 ,मवई ( मंडला ) 58.8 ,केवलारी ( सिवनी )  56.0 ,घनसौर ( सिवनी )  56.0 ,बैहर ( बालाघाट ) 54.0 ,वेंकटनगर ( अनूपपुर ) 45.6 ,बिछिया ( मंडला ) 42.8 ,बीजाडाण्डी ( मंडला ) 42.4 ,बिरसा( बालाघाट )  42.3 ,परसवाड़ा ( बालाघाट ) 40.1 ,नारायणगंज ( मंडला ) 38.2 ,तिरोड़ी ( बालाघाट ) 38.1 ,सौसर ( छिंदवाड़ा ) 37.0 ,बिछुआ ( छिंदवाड़ा ) 36.0 ,मटियारी ( मंडला ) 36.0 ,बिरसिंगपुर ( सतना ) 31.0 ,लांजी ( बालाघाट ) 30.1 ,शाहपुरा ( डिंडोरी ) 28.0 ,चांद ( छिंदवाड़ा ) 28.0 ,कुरई ( सिवनी ) 28.0 ,खैरलांजी ( बालाघाट ) 27.2 ,मण्डला 23.0 सिंगोड़ी ( कटनी ) 22.0 ,अनुपपुर- एडबल्यूएस  21.4 , बजाग ( डिंडोरी )  21.0 ,सिंगरौली-एडबल्यूएस 20.8 और बिलासपुर ( उमरिया ) में 20.3  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिम मध्य प्रदेश –  आष्टा ( सीहोर ) एडब्ल्यूएस 147.0 ,सीहोर-एडब्ल्यूएस 107.0 ,कन्नोद ( देवास ) 95.0 ,लहार ( भिंड ) 80.0 ,सेगांव ( खरगोन ) 78.0 ,बुरहानपुर 76.6 ,भगवानपुरा ( खरगोन )  75.0 ,सतवास ( देवास ) 70.0 ,गोगावां ( खरगोन )  70.0 ,बैरागढ़ हवाई अड्डा ( भोपाल ) 69.4 ,नर्मदापुरम 54.4 ,बदरवास (शिवपुरी ) 53.0 ,नसरुल्लागंज ( सीहोर ) 51.0 ,खरगोन-एडब्ल्यूएस 50.0 ,रेहटी ( सीहोर ) 43.2 ,नेपानगर (  बुरहानपुर ) 43.0 ,नवीबाग एईटी ( भोपाल )  42.2 ,बैतूल 38.4 ,भीकनगांव ( खरगोन ) 38.0 ,बाड़ी ( रायसेन ) 36.0 ,
नया हरसूद ( खंडवा )  36.0 ,खकनार ( बुरहानपुर ) 34.0 ,राघोगढ़ ( गुना ) 34.0 ,कसरावद ( खरगोन )  34.0 ,सोनकच्छ ( देवास )  32.0 ,बुधनी ( सीहोर ) 31.0 ,जावर ( सीहोर ) 30.2 ,इछावर ( सीहोर ) 30.0 ,भीमपुर ( बैतूल ) 29.0 ,ब्यावरा ( राजगढ़ ) 27.0 ,बैरसिया ( भोपाल )  26.1 ,शिवपुरी 26.0 ,कोलार ( भोपाल ) 26.0 ,सारंगपुर ( राजगढ़ ) 25.0 ,तराना ( उज्जैन ) 24.0 ,श्यामपुर ( सीहोर ) 23.2 ,घोड़ाडोंगरी ( बैतूल )  23.0 ,चिचोली  ( बैतूल ) 22.0 और अरेरा हिल्स ( भोपाल ) 21.8  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र ने 23  सितंबर की प्रातः 8 :30  बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान किया है , उसके अनुसार सीहोर , देवास, छिंदवाड़ा और बालाघाट ज़िलों में कहीं -कहीं भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।  इन ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि विदिशा , भोपाल, बैतूल ,हरदा ,बुरहानपुर ,खंडवा , खरगोन , इंदौर, मंदसौर , शाजापुर ,आगर, भिंड , सिंगरौली, अनुपुर , डिंडोरी , सिवनी , मंडला  और सागर ज़िलों में  कहीं -कहीं मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। पूरे  प्रदेश में कई जगह वर्षा और गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। आज 22 सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

Share
Advertisements