मध्यप्रदेश के 16 जिलों में भारी वर्षा की संभावना
12 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 16 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर , चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थान पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 12 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -7 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -1 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -13 % कम वर्षा हुई है। धरमपुरी टप्पा 82.0, करेरा 75.0, मनावर 73.0, सेगांव 70.0, घाटी गांव 67.2, बैराड़ 67.0 और ठीकरी में 65.0 मिमी के साथ भारी वर्षा दर्ज़ की गई।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – गंधवानी 63.0, बांदा 63.0, सेंधवा 62.0, गंज बासौदा 61.2, छपारा 60.3, अंजड़ 60.0, गुन्नौर 60.0, शमशाबाद 60.0, भैंसदेही 52.0, चाचरिया पाटी 49.0, देवेंद्रनगर 48.3, बड़वानी 48.0, देवरी-रायसेन 45.7, बिरसा 44.5, वरला 44.3, पलेरा 44.0, बड़वारा 42.2, देवरी- सागर 40.0, पन्ना 39.3, राजपुर 38.0, कुम्भराज 38.0, बटिया गढ 37.0, खरगौन 37.0, बाग 35.0, बरगी 34.4, दतिया 33.8, खजुराहो एयरपोर्ट 33.0, पाली 32.6, उमरिया 32.6, बिलासपुर 32.2, पाटी 32.0, नेपानगर 32.0, टीकमगढ 32.0, गैरतगंज 31.4, चंदिया 31.3, जैसी नगर 31.2, कोलार 30.4, बिछिया 30.4, झिरन्या 30.0, मटियारी 30.0, सरदारपुर 29.4, तमिया 29.0, तेंदूखेड़ा- नरसिंहपुर पुर 29.0, सिलवानी 29.0, बेगमगंज 29.0, मझगांव 29.0, पोहरी 28.0, विदिशा 28.0, रामपुर बाघेलान 27.0, सिवनी 26.8, जबेरा 26.0, बिलहरी 26.0, केवलारी 26.0, करकेली 25.8, भाभरा 25.0, ईसागढ 25.0, मिहोना 25.0, उमरबन 25.0, भीकनगांव 25.0, खुरई 25.0, बड़ागांव धसान 25.0, नौरोजाबाद 24.8, किरना पुर 24.6, बमोरी 24.4, शाहनगर 24.2, श्योपुर 24.2, लखनादौन 24.1, भगवानपुरा 24.0, नागौद 24.0, मानपुर 23.4, उंचेहरा 23.0, आलीराजपुर 22.8, मवई 22.4, अमानगंज 22.2, अशोक नगर 22.0, भीमपुर 22.0, बकाल 22.0, अलीपुर 22.0, खनियाधाना 22.0, माड़ा 22.0, ग्यारसपुर 22.0, पुष्पराजगढ 21.6, डही 21.0, शाहगढ 21.0, अजयगढ़ 20.4, लहार 20.0, रामा 20.0, सिरमौर 20.0, जतारा 20.0, नटेरन 20.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र आज भी बना हुआ है। इससे संबंपित चक्रवाती परिसंचरण भी फैला हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर से पश्चिम -उत्तर -पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ अब समुद्र तल पर जैसलमेर राजगढ़ , बैतूल, दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, गोपालपुर से होकर गुजर रही है। दक्षिण कोंकण और उससे सटे पूर्व -मध्य अरब सागर के ऊपर बना ऊपरी वायु मंडलीय चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। पश्चिम विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई के बीच चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन, सीहोर , नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, धार , उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा , सिवनी , बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी कर झंझावात / वज्रपात / झोंकेदार हवाएं ( 30 – से 40 किमी / घंटा ) चलने का अनुमान है। शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में कहीं -कहीं राजगढ़ , आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, सिंगरौली , सीधी , रीवा, मऊगंज , सतना, शहडोल ,उमरिया , कटनी, पन्ना, निवाड़ी , मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर , भोपाल , विदिशा , रायसेन, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर , अनुपपुर, डिंडोरी , जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, दमोह ,सागर, छतरपुर, टीकमगढ जिलों में अनेक स्थानों पर तथा सीहोर , नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खर गोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ , धार , इंदौर,देवास, छिंदवाड़ा , सिवनी , बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

