Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

28 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र,भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में कुछ ̾ स्थानों पर; ग्वालियर , जबलपुर,शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा , सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। धार जिले के सरदापुर में सर्वाधिक 152.2 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 28 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 17% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 13% अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 21% अधिक वर्षा हुई है। राज्य के कई जिलों में गरज -चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं।

मौसम की स्थिति – वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूर, अजमेर, माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्र नगर, जूनागढ़ से गुजर रही है। से गुजर रही है l दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा निकटवर्ती क्षेत्रों  के ऊपर स्थित चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वोत्तर अरब सागर, दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर स्थित चक्रवातीय परिसंचरण से गुजरते हुए पश्चिमोत्तर बिहार तक ट्रफ विस्तृत है। दक्षिणी कर्नाटक एवं तमिलनाडु से गुजरते हुए मन्नार की खाड़ी तक ट्रफ विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम,  उज्जैन , शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया , रीवा , मऊगंज, सतना ,पन्ना सागर, छतरपुर , टीकमगढ़ , निवाड़ी और मैहर जिलों में वज्रपात और झंझावात के साथ  कहीं -कहीं भारी वर्षा (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने की संभावना है।राज्य  के अन्य जिलों में कहीं-कहीं, कुछ स्थानों पर, /अनेक स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com