राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 15 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

28 अगस्त 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 15 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान  मध्य प्रदेश  के चंबल, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही;भोपाल, नर्मदापुरम ,ग्वालियर , जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर , इंदौर, उज्जैन  संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – बाजना 112.0, खालवा 102.0, रावटी 78.0, सांवेर 77.1, सिवनी 75.4, आमला 66.0, रतलाम 56.0, भीमपुर 55.0, तराना 54.4, वरला 50.1, उमरेठ 48.4,  घट्टिया 48.0, पीथमपुर 46.0,  पांढुर्ना  45.0, शाजापुर 45.0,  मक्सी  ( माकड़ौन ) 45.0,  सेंधवा  44.0, कैलाश 42.0,  झार्डा 40.0, थांदला 35.6, हातोद  35.0, सैलाना 33.0, नागदा 32.3, भावगढ़ 31.0, इटारसी 31.0,  सोंडवा 30.0, झिरन्या  30.0,  महेश्वर  30.0, देपालपुर 29.8, नेपानगर 29.0, पेटलावद 29.0, सिरोंज  29.0, छिंदवाड़ा 28.2, बि छुआ 28.0, कराहल 28.0, बदनावर 27.4, मवई 26.8, धरमपुरी  टप्पा  26.0, शिवपुरी 26.0, हाटपिपल्या  25.0,  पन्ना  24.1, पंधाना 24.0,  महू  23.3, सुसनेर 23.0,  मल्हारगढ़ 23.0,  कन्नौद  22.0, उदयनगर 22.0, जावरा 22.0, बड़वाह 21.0, इछावर 21.0,  खिरकिया  20.8, ईसागढ़ 20.0, गोटेगांव 20.0,बड़नगर 20.0, गौतमपुरा 19.7, जयतपुर 19.0, नि वाली 18.4, धार 18.0, आठनेर 17.3, पुनासा बांध 17.0, कोलारस 17.0,  उज्जैन  16.6, सुवासरा 16.2,  जुन्नार देव 15.2,  चाचरिया पाटी 15.0, मेघनगर 15.0,ताल 15.0,  डोलरिया  14.2, नलखेड़ा 14.0, पि पलोदा 14.0, सीहोर 13.2, आगर 13.0, बालाघाट 13.0, देवास 13.0, इंदौर 12.8, श्योपुर 12.4, चंदेरी 12.0, चि चोली 12.0, बागली 12.0, ति रला 12.0,ग्यारसपुर 12.0, मोहगांव 11.3, भाभरा 11.2,  प्रभात पट्टन  11.0,  टोंकखुर्द  11.0, सतवास 11.0, मनावर 11.0, खंडवा 11.0, सनावद 11.0, आʼा 11.0,  चंदिया  10.6, बुरहानपुर 10.4, जावर 10.4, केवलारी10.4, शाहपुर 10.0, रहटी 9.4, कुंभराज 9.0, नालछा 8.6,निसरपुर 8.4, रामा 8.2, चौराई 8.0, सरदारपुर 8.0,  डही  8.0,  सेगांव 8.0, सारंगपुर 7.8, हरदा 7.6, झाबुआ 7.3,  जोबट  7.0, बरगी 7.0, महिदपुर7.0, उदयगढ़ 6.4, राणापुर 6.3,  वारा सिवनी  6.2, खकनार 6.0, सोन कच्छ  6.0, सबलगढ़ 6.0, खिलचीपुर 6.0, छपारा 6.0,  खाचरौद 6.0,  परासिया  5.4, मानपुर 5.4, इंदरगढ़ 5.0, उमरबन  5.0, नीमच 5.0,ओरछा 5.0, देवरी- सागर 5.0, जैसीनगर 5.0, पिछोर 5.0,  बक्स्वाहा  4.8,  अली राजपुर 4.2, निवास 4.2, शामगढ़ 4.2, रहटगाँव 4.1,  कट्ठी वाड़ा 4.0, पाटी 4.0, घुघरी 4.0, मोमन  बड़ोदिया  4.0, अंजड़ 3.2,
 बड़ा मलहरा  3.1, कुक्षी  3.0, करांजिया  3.0, समनापुर 3.0, बजाग 3.0, गुना 3.0, बरेला 3.0, कसरावद 3.0, भगवानपुरा 3.0, सौसर 3.0, आलोट 3.0, गुलाना 3.0, पोहरी 3.0,  खनियाधाना 3.0, नटेरन 3.0. मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। सिवनी, रतलाम, बैतूल, खंडवा और इंदौर जिले में भारी वर्षा हुई।  दीर्घावधि औसत से मप्र में 22  % से अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 23 % तथा पश्चिमी मप्र में 22 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी  गतिविधियां – निम्न दाब क्षेत्र,  छत्तीसगढ़ के मध्य  भागों और निकटवर्ती क्षेत्रों पर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है।  वर्तमान में मानसून ट्रफ , श्री गंगानगर, शिवपुरी, दमोह, छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और निकटवर्ती  क्षेत्रों पर बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र ,कलिंगपट्ट्नम और फिर  पूर्व – दक्षिण – पूर्व  दिशा में बंगाल की खाड़ी के मध्य तक विस्तृत है।  पश्चिमी विक्षोभ  एक  चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में  उत्तरी  पाकिस्तान और संलग्न पंजाब पर अवस्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण , दक्षिण पंजाब में  मध्य  समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय होकर उपरोक्त  प्रणाली में  विलीन हो गया है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर,  उज्जैन , छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना जिलों  में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल,  उमरिया , कटनी, मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़,नर्मदापुरम, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ,दतिया , भिंड, मुरैना,  श्योपुरकलां,अनुपपुर, डिंडोरी ,जबलपुर,  नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना ,दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर तथा बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर,  उज्जैन , छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। राज्य के कई जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की  है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements