Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना जिले में खाद उपलब्धता के आधार पर हो रहा उर्वरक का वितरण  

26 नवंबर 2024, गुना: गुना जिले में खाद उपलब्धता के आधार पर हो रहा उर्वरक का वितरण – कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में खाद वितरण सतत जारी है।उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में रबी 2024-25 में 60355 मे.टन खाद प्राप्त हुआ है। जिसमें 27881 मे.टन यूरिया, 10113 मे. टन डीएपी, 8515 मे. टन एनपीके, 13640 मे.टन एसएसपी, 207 मे. टन एमओपी है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में 01 अक्टूबर 2024 से अब  तक 49136 मे.टन खाद वितरण हो चुका है। जिसमें 24498 मे.टन यूरिया, 8154 मे. टन डीएपी, 7778 मे. टन एनपीके, 8656 मे.टन एसएसपी, एवं 48 मे. टन एमओपी का वितरण हो चुका है। जिले में कृषकों के वितरण हेतु 11220 मे.टन खाद शेष है। जिसमें 3382 मे.टन यूरिया, 1959 मे. टन डीएपी, 736 मे.टन एनपीके, 4984 मे.टन एसएसपी एवं 158 मे. टन एमओपी शेष है। जिसका वितरण निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीएपी उर्वरक की मांग वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई है, जिसकी जल्दी ही उपलब्ध होने की संभावना है। जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा निजी एवं सहकारी केंद्रों पर भंडारित है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com