वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन कार्यशाला का हुआ समापन
17 मई 2025, इंदौर: वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन कार्यशाला का हुआ समापन – राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए इंदौर में सामुदायिक वन अधिकारों, वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन विषय पर आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आज समापन हुआ। यह कार्यशाला संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई।
कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिला स्तरीय वन अधिकार अधिनियम समिति के शासकीय सदस्य शामिल हुए। इन्हें वनाधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन अधिकार, सामुदायिक वन संसाधन के संरक्षण एवं प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिला कलेक्टर, वन-मण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सहायक आयुक्त/जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग शामिल हुए। कार्यशाला का शुभारंभ संभागायुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन के उद्देश्य एवं शासन की मंशा के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी प्रदान की। अधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शासन की मंशा के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा सामुदायिक वन अधिकारों को मान्यता दिलाने तथा वनों के संरक्षण एवं प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। कार्यशाला में दोपहर बाद के सत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने भी वन अधिकारों के संदर्भ में शासन की नीतियों से अवगत कराया।
कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन श्री शरदचंद्र लेले अत्री संस्था बैंगलोर एवं छत्तीसगढ़ में कार्यरत श्री अश्विनी कांगे ने वनाधिकार के प्रावधान अनुसार सामुदायिक वनों के संरक्षण एवं प्रबंधन की प्रक्रिया तथा इनको मान्यता दिये जाने के बारे में प्रेजेंटेशन एवं शॉर्ट फिल्म के माध्यम से जानकारी दी। उनके द्वारा वनों के रखरखाव एवं उनका प्रबंधन किस प्रकार किया जाए, इसकी बारीकी से जानकारी दी। कार्यशाला में इंदौर एवं उज्जैन के मुख्य वन संरक्षक, संयुक्त आयुक्त विकास, संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) भोपाल श्री के.के. पबिया सहित 15 जिलों के जिला कलेक्टर, वन-मण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सहायक आयुक्त/ जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग उपस्थित थे।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: