मध्यप्रदेश के 9 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना
04 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 9 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन , ग्वालियर , चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 4 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -7 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से +3 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -15 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – मप्र में सर्वाधिक वर्षा ओरछा में 173.0 मिमी दर्ज़ की गई। इसी तरह अति भारी वर्षा की श्रेणी में गन्नौर 140.0, लिधौरा 140.0, नौगांव 122.0, निवाड़ी 121.0 और पवई में 118.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। भारी वर्षा के तहत – खरगापुर 105.0, अमानगंज 98.2, बैराड़ 93.0, पिछोर 90.0, मोहनगढ़ 90.0, बिजावर 89.0, मऊ 85.0, बिलहरी 85.0, मालथौन 84.2, इंदरगढ़ 82.0, पलेरा 80.0, शिवपुरी 79.3, गुना 79.0, नरसिंहपुर 78.0, मैहर 74.0, गोहद 71.0, चंदेरी 69.0, सिवनी मालवा 68.0, नरवर 68.0, पन्ना 67.3, जतारा 67.0 और विजयपुर में 65.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव क्षेत्र मध्य भागों के उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण भी फैला हुआ है। इसके अगले 2 दिनों के दौरान लगभग एक ही स्थान पर बने रहने की संभावना है। मानसून ट्रफ अब समुद्र तल पर श्री गंगानगर, नारनौल, मध्य भागों के उत्तरी मध्यप्रदेश एवं उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित अच्छी तरह चिन्हित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र , डालटनगंज और बहरामपुर से होकर गुजरते हुए वहां से पूर्व दिशा की ओर त्रिपुरा तक जा रही है। ट्रफ , उत्तर -पूर्वी राजस्थान से मणिपुर तक अब अच्छी तरह चिन्हित निम्न दबाव क्षेत्र से संबंधित चक्रवाती परिसंचरण , बिहार, उत्तरी झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिणी असम से होकर गुजर रही है। ट्रफ , उत्तर – पूर्वी अरब सागर से झारखंड तक की अब दक्षिण गुजरात से झारखंड तक फैली हुई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने विदिशा , राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, सतना, पन्ना , दमोह और निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झंझावात/ वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने का अनुमान है। राज्य के शेष जिलों में कुछ / अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

