Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में वर्षा की स्थिति

21 जिलों में सामान्य से अधिक, 31 जिलों में सामान्य वर्षा 

01 सितंबर 2020, भोपाल। मध्यप्रदेश में वर्षा की स्थिति – मध्यप्रदेश में एक जून से 31 अगस्त की स्थिति में 21 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है। इनमें छिंदवाड़ा, सिवनी, सिंगरौली, उमरिया, इन्दौर, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, देवास, आगर-मालवा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, अशोकनगर, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर और राजगढ़ है।

महत्वपूर्ण खबर : देश में खरीफ की रिकॉर्ड बुवाई : श्री तोमर

प्रदेश के 31 जिले ऐसे हैं, जिनमें 31 अगस्त तक सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। इन जिलों में मण्डला, डिण्डौरी, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, नीमच, मुरैना, श्योपुरकला, गुना, दतिया, रीवा, सीधी, खरगौन, सीहोर, विदिशा, जबलपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, अलीराजपुर, मंदसौर, भिण्ड, शिवपुरी, ग्वालियर, कटनी, बालाघाट, सागर, दमोह और होशंगाबाद शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वर्षाकाल 2020 में प्रमुख नदियों एवं जलाशयों का दैनिक जल स्तर की जानकारी…..(क्लिक करें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें