Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में खरीफ की रिकॉर्ड बुवाई : श्री तोमर

1082.22 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर

01 सितंबर 2020, नई दिल्ली। देश में खरीफ की रिकॉर्ड बुवाई : श्री तोमर – चालू खरीफ सीजन-2020 के दौरान देश में रिकॉर्ड बुवाई हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका श्रेय किसानों को देते हुए कहा कि किसानों की उन्नति ही सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए तमाम योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए गए हैं। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम 2020 में, रिकॉर्ड 1082.22 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया गया है जो 2019 की तुलना में 13 लाख हेक्टेयर अधिक है। खरीफ 2019 के दौरान कुल कवरेज 1069.5 लाख हेक्टेयर था, जबकि पिछला रिकॉर्ड कवरेज खरीफ 2016 के दौरान 1075.71 लाख हेक्टेयर था। चावल की बुवाई कुछ राज्यों में अभी भी जारी है, जबकि दलहन, मोटे अनाज, बाजरा और तिलहन की बुवाई खत्म हो गई है।

महत्वपूर्ण खबर : खरीफ 2019 की फसल बीमा राशि 6 सितंबर को मिलेगी

श्री तोमर ने कहा कि हम आश्वस्त हैं कि 2020-21 के दौरान कुल खाद्यान्न उत्पादन का आंकड़ा 298.32 मिलियन टन पार कर जाएगा। इसमें खरीफ मौसम से प्राप्त किया जाने वाला 149.92 मिलियन टन है।
मोटे तौर पर खरीफ सीजन की फसल बारिश आधारित होती है व इस वर्ष अच्छे मानसून तथा किसानों की मेहनत से यह प्रगति मिली है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile