Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

Kharif Sowing: 995.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई खरीफ की बुवाई, धान-मक्का-गन्ना के रकबे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

12 अगस्त 2025, नई दिल्ली: Kharif Sowing: 995.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई खरीफ की बुवाई, धान-मक्का-गन्ना के रकबे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी – देश में खरीफ फसलों की बुवाई इस सीजन में जोर पकड़ चुकी है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2025-26 सीजन में अब तक कुल 995.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के 957.15 लाख हेक्टेयर की तुलना में 38.48 लाख हेक्टेयर अधिक है। इस बार धान, मक्का और गन्ना के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जबकि कुछ फसलों में मामूली कमी दर्ज हुई है।

मोटा अनाज, गन्ना और धान में भारी बढ़ोतरी

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष खरीफ बुवाई में धान, मोटे अनाज और गन्ने में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धान (चावल) का रकबा इस साल 364.80 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष से 39.45 लाख हेक्टेयर अधिक है। वहीं,  मोटे अनाज की बुवाई 178.73 लाख हेक्टेयर में हुई, जिसमें 7.77 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई। 

मोटे अनाज में मक्का के रकबे में 8.74 लाख हेक्टेयर और रागी में 0.26 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। गन्ना की बुवाई 57.31 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.64 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

तिलहनी फसलों में सुस्ती

कई फसलों के रकबे में इस साल गिरावट भी दर्ज की गई है। तिलहनी फसलों का रकबा 175.61 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल से 6.82 लाख हेक्टेयर कम है। इसमें सोयाबीन की बोआई 4.73 लाख हेक्टेयर घटी, जबकि मूंगफली में 1.84 लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज हुई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कपास की बुवाई भी कम रही और यह 106.96 लाख हेक्टेयर पर आ गई, जो पिछले साल से 3.53 लाख हेक्टेयर कम है। ज्वार और बाजरा में भी मामूली कमी देखने को मिली।

फसलवार खरीफ बुवाई का विवरण (2025-26)

क्र. सं.फसल / उपफसलसामान्य क्षेत्र (2019-20 से 2023-24)2025-262024-25वृद्धि (+) / कमी (-)
1चावल403.09364.8325.3639.45
2दालें129.62106.68106.520.16
2aतूर44.7140.8642.87-2.02
2bकुलथी1.720.170.160
2cउड़द32.6420.1519.910.24
2dमूंग35.6933.2132.330.88
2eअन्य दालें5.153.243.210.03
2fमोठ दाल9.79.068.041.02
3मोटे अनाज180.71178.73170.967.77
3aज्वार15.0713.6913.96-0.27
3bबाजरा70.6964.8665.76-0.9
3cरागी11.524.414.150.26
3dमक्का78.9591.8983.158.74
3eअन्य छोटा बाजरा4.483.883.93-0.06
4तिलहन194.63175.61182.43-6.82
4aमूंगफली45.143.2345.06-1.84
4bतिल10.328.899.81-0.92
4cसूरजमुखी1.290.610.68-0.07
4dसोयाबीन127.19119.51124.24-4.73
4eनाइजर सीड1.080.140.26-0.12
4fअरंडी के बीज9.653.192.320.87
4gअन्य तिलहन——0.05-0.01
5गन्ना52.5157.3155.681.64
6जूट और मेस्टा6.65.545.71-0.18
7कपास129.5106.96110.49-3.53
कुल 1096.65995.63957.1538.48

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com