राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती के इच्छुक कृषकों के लिए पोर्टल तैयार

16 अगस्त 2022, इंदौर: प्राकृतिक खेती के इच्छुक कृषकों के लिए पोर्टल तैयार – प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वृहद कार्यक्रम चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती करने के इच्छुक कृषकों के पंजीयन के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। किसानों प्राकृतिक खेती के लिए ऑनलाईन पंजीयन करने के लिए प्रक्रिया अपनाने की अपील की गई है।

किसान अपने मोबाईल पर विभागीय वेबसाईट http://mpkrishi.org टाईप करें। वेबसाईट के होम पेज पर नीचे दी गई लिंक पर किसान पंजीयन के लिए क्लिक करें। पंजीयन तीन स्टेप में होगा जिसमें कृषक की जानकारी, मोबाईल का वेरीफिकेशन एवं अन्य जानकारी फीड कर जानकारी भरेंगे। प्रक्रिया पूर्ण कर लेने पर कृषक का प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

Advertisements
Advertisement5
Advertisement