Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छोटे किसानों के लिए राहत: सिर्फ ₹30,000 में लगाएं शेडनेट हाउस, शेष खर्च MP सरकार और संस्था उठाएगी

11 अक्टूबर 2025, भोपाल: छोटे किसानों के लिए राहत: सिर्फ ₹30,000 में लगाएं शेडनेट हाउस, शेष खर्च MP सरकार और संस्था उठाएगी – मध्यप्रदेश के छोटे एवं सीमांत किसानों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा आरकेव्हीव्हाय-पीपीपीएवीसीडी परियोजना के तहत अल्ट्रा लो कॉस्ट शेडनेट हाउस तकनीक का व्यापक प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और जलवायु अस्थिरता से लड़ने की क्षमता को सुदृढ़ करना है।

इस परियोजना के तहत प्रारंभिक चरण में रायसेन, उज्जैन, सागर एवं जबलपुर जिलों के ग्रामीण अंचलों के किसान लाभान्वित होंगे। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक द्वारा परियोजना के बारे में जानकारी दी गई कि सरकार की इस परियोजना के अंतर्गत 240 वर्गमीटर का शेडनेट हाउस लगाने की कुल लागत 124000 निर्धारित की गई है। जिसमें 24 प्रतिशत राशि किसान द्वारा, 26 प्रतिशत राशि साझेदार संस्था Kheyti द्वारा तथा 50 प्रतिशत राशि उद्यानिकी विभाग द्वारा वहन की जाएगी। किसान को केवल 30 हजार का योगदान करना होगा, शेष अनुदान सरकार एवं कम्पनी के माध्यम से प्राप्त होगा।

किसान कैसे करें आवेदन?

परियोजना का क्रियान्वयन जिले में चयनित कलस्टर में किया जाएगा। इस योजना के तहत रायसेन के 50 किसान लाभान्वित किए जाएंगे। चयनित किसानों को एक वर्ष तक संरक्षित खेती से संबंधित प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस परियोजना का लाभ छोटे एवं सीमांत किसानों को मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक किसान अपने आधार कार्ड, भूमि अभिलेख एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला उद्यानिकी विभाग कार्यालय एवं विकासखण्ड कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

क्या कर सकते हैं किसान शेडनेट हाउस में?

शेड नेट हाउस में किसानों द्वारा पत्तेदार सब्जियों, शिमला मिर्च, अंग्रेजी खीरा, फेन्च बीन्स, टमाटर एवं सब्जियों की पौध (नर्सरी) जैसी फसलों की सफल खेती कर सकते हैं। जिसका व्यय किसान द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से जिले में संरक्षित खेती को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की आय में स्थायी वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी सांची मोबाईल नम्बर 9826471609, गैरतगंज में मोबाईल नम्बर 7987286156 तथा बेगमगंज में मोबाईल नम्बर 7697269494 या खेती टीम से सम्पर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture