Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले के सोनतलाई में वसुमता क्लस्टर कैम्प सम्पन्न

17 जनवरी 2023, हरदा: हरदा जिले के सोनतलाई में वसुमता क्लस्टर कैम्प सम्पन्न – हरदा जिले की ग्राम पंचायत सोनतलाई में शुक्रवार को ‘‘वसुमता क्लस्टर कैम्प‘‘ का आयोजन किया गया। कैम्प में सोनतलाई, बिछोलामाल, छिडगांव, धनगांव, नीमगांव, सामरधा, उवां, हनीफाबाद, कचबैड़ी, करनपुरा, पचोला, पांचातलाई आदि गांवों के किसान सम्मिलित हुए। शिविर में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता, कृषि उपज मंडी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

शिविर में समसामायिक तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया गया तथा आने वाले समय में रबी फसलों में कीट व्याधि नियंत्रण के लिये तकनीकी जानकारी दी गई। वसुमता कैम्प में कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश कुमार एवं डॉ. एस.के.तिवारी ने किसानों को चने में उकठा रोग के नियंत्रण हेतु टेबुकोनॉजाल सल्फर, 400 ग्राम 100-125 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति एकड़ छिड़काव करने की सलाह दी। इस दौरान उन्होने गेहूं में जड़माहू प्रकोप के लक्षण बताये तथा नियंत्रण हेतु क्लोरोपॉयरीफास 20 ई.सी. 600 मि.ली. प्रति एकड़ की दर से 100-125 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी। चने की इल्ली – इमामेक्टिन बेन्जोएट 5 प्रतिशत की 1 एकड़ के लिए 125 ग्राम पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करने की सलाह दी एवं बताया कि, दूसरा स्प्रे की आवश्यकता हो तब दूसरा कीटनाशी उपयोग करें।

शिविर में पशुपालन विभाग के डॉ. एस. एन. बांके द्वारा 661 पशुओ को एफ.एम.डी. का टीका लगाया गया, 40 पशुओं का उपचार किया गया तथा 2 गाय पशु का सेक्स सोर्टेड सीमेन के माध्यम से ए.आई. की गई। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा 3 किसानों को स्प्रिंकलर सेट राशि 12 हजार रूपये प्रति स्प्रिंकलर के मान से 36000 रूपये का हितलाभ तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान सहायक संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने किसानों को प्राकृतिक कृषि के संबंध में एवं प्राकृतिक खेती में उपयोग आने वाले अवयवों की जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.डी. सिलावट एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री गजेन्द्र अत्रे द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान मत्स्य पालन विभाग व उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (13 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )