Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हलाली डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया

06 नवंबर 2024, विदिशा: हलाली डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया – सम्राट अशोक सागर परियोजना बांध (हलाली डेम) से रबी फसलों के पलेवा व दो सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के  कार्य  की  शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत सांची विधायक डाॅ  प्रभुराम  चौधरी एवं  शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा ने बटन दबाकर की ।

 जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के निर्देशानुसार व जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक  में  लिए गए निर्णय अनुसार सम्राट अशोक सागर बांध के हेड सलूज से रबी सिंचाई हेतु नहरों के  माध्यम से जल पहुंचाने की शुरुआत हुई है।

सम्राट अशोक सागर परियोजना के कार्यपालन यंत्री श्री रमेश  चौहान ने बताया कि बांध में सौ प्रतिशत जल भराव से होने से इस वर्ष किसानों को एक पलेवा व दो पानी हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना से विदिशा जिले में 34700 हेक्टेयर में तथा रायसेन में 5300 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई हेतु जल प्रदाय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रायसेन जिले में दीवानगंज मध्यम परियोजना से 6500 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई के लिए जल प्रदाय किया जाएगा। इस प्रकार बांध से कुल 46500 हेक्टेयर में सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर सम्राट अशोक सागर उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री बीके बागुल्या के अलावा श्री एनएस सिलावट, श्री आरपी मिश्रा, सुश्री पूजा पटेल सहित अन्य उपयंत्री व कर्मचारी तथा कृषक गण मौजूद थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com