राज्य कृषि समाचार (State News)

PMDDKY: 13 जुलाई से शुरू होंगे ड्रिप और स्प्रिंकलर अनुदान के आवेदन, किसान ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई  

13 जुलाई 2026, भोपाल: PMDDKY: 13 जुलाई से शुरू होंगे ड्रिप और स्प्रिंकलर अनुदान के आवेदन, किसान ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई – मध्यप्रदेश के किसानों के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 13 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत पात्र किसान ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

PMDDKY योजना के तहत मिलेगा लाभ

विभाग के अनुसार यह आवेदन प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना (PMDDKY) के अंतर्गत किए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान निर्धारित तिथि से ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए किसानों के पास फार्मर आईडी होना अनिवार्य है।

 पूर्व से पंजीकृत किसान आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने जिले के पात्र किसानों से निर्धारित तिथि से समय पर ऑनलाइन आवेदन करने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A