राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम धन धान्य में सीधी देश में श्रेष्ठ

17 सितंबर 2026, सीधी (कृषक जगत): पीएम धन धान्य में सीधी देश में श्रेष्ठ – जिले का 99.34 कंपोजिट स्कोर के साथ कृषि और ग्रामीण आजीविका के विभिन्न संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से देशभर में प्रथम स्थान पर रहा । प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत वर्ष 2025- 26 के परिणाम आधारित संकेतकों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ,विभागीय समन्वयक ,नियमित मॉनिटरिंग तथा किसानों की भागीदारी से जिले ने विभिन्न निर्धारित संकेत में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है ।

कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन से कृषि विकास को परिणाम आधारित बनाने से यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिले के उप संचालक कृषि श्री आर एस गुप्ता ने हर्ष जाहिर कर बताया कि जिले के किसानों की मेहनत, आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत तकनीको का उपयोग, कृषि विभाग की योजनाओं आदि के प्रयासों से जिले ने यह स्थान प्राप्त किया है। श्रीअन्न फसले (मिलेट्स) ,जैविक एवं प्राकृतिक खेती,फसल उत्पादकता, फसल विविधीकरण, किसान उत्पादक संगठनों,दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रति जागरूकता से उत्पादन को बढ़ावा मिला है । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं फसल बीमा के दावों में लाभान्वित किसानों की संख्या में वृद्धि, सभी लक्ष्यों में उल्लेखनीय सफलता से जिले ने यह स्थान प्राप्त किया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture