Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

अक्टूबर माह में लगाए करौंदे के पौधे, खूबसूरती को लगेंगे चांद

20 सितम्बर 2025, भोपाल: अक्टूबर माह में लगाए करौंदे के पौधे, खूबसूरती को लगेंगे चांद – जी हां ! यदि आप घर में ही गार्डनिंग करते है तो अक्टूबर माह की शुरुआत में ही करौंदे के पौधे लगा सकते है…ये पौधे न केवल आपके गार्डन में चार चांद लगा देंगे वहीं ताजे करौंदे भी खाने के लिए मिलेंगे. कृषि जानकारों के अनुसार अक्टूबर का महीना करौंदे के पौधे लगाने के लिए श्रेष्ठ रहता है.

 अक्टूबर का महीना इसे उगाने के लिए इसलिए सही माना जाता है क्योंकि इस दौरान बारिश होने के कारण मिट्टी में नमी बनी रहती है जो कि करौंदे के पौधे की ग्रोथ में मदद करता है. करौंदे का पौधा एक छोटा, झाड़ीदार पौधा है जो कि आसानी से घर में उगाया जा सकता है. इसके फलों में मौजूद विटामिन C, आयरन (Iron), और अन्य पोषक तत्व इसे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद बनाते हैं. आप चाहें तो अपने बगीचे में लगे इसके स्वादिष्ट और शुद्ध फलों का इस्तेमाल जूस, अचार और चटनी बनाने के लिए भी कहा जाता है. इसके अलावा इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में भी किया जा सकता है. बता दें कि, करौंदे में मौजूद फाइबर शरीर के पाचन तंत्र को सुधारने के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसके अलावा इसके सेवन से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को भी सुधारने में मदद मिलता है. करौंदे के पौधे को उगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी को ही लें और उसमें कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल जरूर करें. इसके बाद नर्सरी से लाए पौधों को मिट्टी में थोड़ी गहराई में लगाएं. ध्यान रहे कि पौधों के बीच की दूरी 4 से 5 फीट और कतार से कतार की दूरी 6 से 8 फीट होनी चाहिए. बता दें कि,करौंदे के पौधों को बढ़ने के लिए धूप की जरूरत होती है लेकिन पौधे को बहुत ज्यादा धूप से बचाना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करौंदे के पौधे को रोपाई के बाद खास खयाल की जरूरत होती है. क्योंकि ये एक झाड़ीदार पौधा होता है इसलिए समय-समय पर इसकी कटाई जरूरी है. झाड़ीदार पौधा होने के कारण करौंदे के पौधे में कीट लगने का खतरा भी रहता है, जिनमें एफिड्स, थ्रिप्स, और सफेद मक्खियों जैसे कीट शामिल है. इन कीटों से पौधों को बचाने के लिए पौधे पर नीम तेल या साबुन के घोल का स्प्रे करें.  बता दें कि, नर्सरी से पौधा लाकर लगाने पर आपको 3 से 6 महीने में फल मिलना शुरू हो जाते हैं.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile