Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती को बढ़ावा परियोजना के भौतिक-वित्तीय लक्ष्य जारी

29 नवम्बर 2022, भोपाल: जैविक खेती को बढ़ावा परियोजना के भौतिक-वित्तीय लक्ष्य जारी – संचालनालय उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण , मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा गत दिनों राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2022 -23 अंतर्गत जैविक खेती को बढ़ावा परियोजना के शेष भौतिक-वित्तीय लक्ष्यों का आवंटन किया गया है।

आवंटन पत्रक के अनुसार इस परियोजना में मध्य प्रदेश के 6 जिलों उमरिया ,कटनी , नरसिंहपुर ,बालाघाट,भिंड और सिवनी को शामिल किया गया है। सामान्य 152.000 , अजजा 89.000 तथा अजा के लिए 114.000 कुल 355.000 के भौतिक लक्ष्य जारी किए गए हैं। वित्तीय लक्ष्यों में सामान्य वर्ग के लिए कुल 15.200,अजजा वर्ग के लिए 8.900 लाख और अजा वर्ग के लिए 11.400 लाख महायोग 35.500 लाख रुपए का आवंटन किया गया है।

 इस योजना का लाभ लेने हेतु संबंधित जिलों के कृषक पोर्टल के माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं । लाभ देने हेतु कृषक का चयन कम्‍प्‍यूटरीकृत लॉटरी के माध्‍यम से किया जाएगा। लॉटरी की तिथि विभाग द्वारा निर्धारित किये जाने पर उसकी सूचना पृथक से जारी की जायेगी । कोई समस्‍या उत्पन्न होने पर MPFSTS हेल्‍प डेस्‍क NO. 0755-4059242 पर सम्‍पर्क कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )