विदिशा में सोयाबीन फसल पर कीट-रोग का प्रकोप, कृषि विभाग की टीम ने खेतों का किया निरीक्षण
15 सितंबर 2026, विदिशा: विदिशा में सोयाबीन फसल पर कीट-रोग का प्रकोप, कृषि विभाग की टीम ने खेतों का किया निरीक्षण – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में खरीफ फसलों में इन दिनों कीट-रोग का प्रकोप देखने का मिल रहा है। जिसको देखते हुए कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार कृषि विभाग विदिशा द्वारा गठित तकनीकी दल द्वारा विकासखंड ग्यारसपुर के ग्राम चक्कपाटनी, सुआखेडी, मढीपुर, अटारीखेजडा एवं इमलावदा, दैहलवाडा आदि ग्रामों में रविवार को सोयाबीन, उडद की फसलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कृषक सोमू रघुवंशी ग्राम मढीपुर, रविन्द्र रघुवंशी ग्राम अटारीखेजडा, अरूण शर्मा ग्राम दैहलवाडा , ओमकार सिंह ग्राम इमलावदा, राजेश पाठक ग्राम चक्कपाटनी , धर्मेन्द्र सिंह ग्राम सुआखेडी आदि कृषकों के खेतो में फसलों का जायजा लिया। दल ने पाया कई खेतो में जल भराव होने से फसले प्रभावित हो रही है, फसल सघनता अधिक होने से उपयुक्त वायु संचार न होने से फलियों की संख्या कम पायी गयी।, अलनीनो प्रभाव के कारण अनियमित वर्षा होने से सोयाबीन की वानस्पतिक वृद्धि अधिक पाई गयी तथा अनुकूल वातावरण होने कीटव्याधि का अधिक प्रकोप पाया गया जिसका समय पर नियंत्रण नहीं किया गया। कृषक रविन्द्र रघुवंशी ग्राम अटारीखेजडा के खेत में निरीक्षण के दौरान देखा गया कि समय पर खरपतवार नियंत्रण न करने के कारण एवं जल भराव के कारण सोयाबीन की फसल में वृद्धि कम पायी गयी एवं संपूर्ण खेत में खरपतवार देखा गया।
जिला स्तरीय निरीक्षण दल में निम्नानुसार अधिकारी सम्मिलित रहे –
उपसंचालक कृषि सचिन जैन ,जिला सलाहकार डॉ डी. के. तिवारी,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रूपेश बघेल, क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी श्री गोपाल बघेल , फसल बीमा जिला प्रबंधक श्री राघवेन्द्र शर्मा फसल बीमा के क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्री दीपक लोधी ने कृषकों के खेतों पर फसलों का निरीक्षण किया।
उक्त कृषि दल द्वारा वर्त्तमान स्थिति देखते हुए किसानो को निम्न सलाह दी गया –
रायजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट रोग की शुरुआत पत्तियों पर पानी जैसे दाग़ के रूप मै दिखाई देती है, नियंत्रण नहीं करने पर पौधे पूर्णत: सुख जाते है, अतः रोग के लक्षण दिखाई देने पर सलाह है की तत्काल नियंत्रण हेतू अनुशंसित फफूँदनाशक फ्लूक्सापय्रोक्साड + पायरोक्लोस्ट्रोबीन (300 मिली / हे ) या पायरोक्लोस्ट्रोबीन एपोक्कोसीकोनाजोल + (750 मिली / हे )का अपने फसल पर छिड़काव करे
पीला मोजेक /सोयाबीन मोज़ेक रोग के लक्षण (पत्तियों पर चितकबरापन पत्तियों मै कुरकुरापन होना ) दिखने पर प्रारंभिक अवस्था मै ही रोगग्रस्त पौधों को खेत मै उखाड़कर निष्कासित करे तथा इन रोगों को फैलाने वाले वाहक सफ़ेद मक्खी /एफीड की रोकथाम हेतू थायोमिथो क्सम + लेंबड़ा सायहेलोथरीन (125मिली /हे )या बीटासिफ़्लूथरीन (350मिली /हे ) या इसिटेमिप्रिड 25%+बायफ़ेंथरीन 25 % WG (250gm/हे ) का छिड़काव करे. इनके छिड़काव से तना मक्खी का भी नियंत्रण किया जा सकता है, यह भी सलाह है की सफ़ेद मक्खी के नियंत्रण हेतू कृषकगण अपने खेत मै विभिन्न स्थानों पर पीला स्ट्रीक ट्रैप लगाए
पत्ती खाने वाली तम्बाकू की इल्ली के नियंत्रण हेतू केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड द्वारा क्लोर एनट्रानीलीपोल 18.5 एस. सी.(150 मिली /हे) सहित कई अन्य रासायनिक कीटनाशकों की अनुशंसा की है जिनमें से किसी एक का छिड़काव किया जाने की सलाह है जैसे स्पाइनोटेरम 11.7 एस. सी (450मिली /हे ) या इमामेक्टिन बेंजोएट 1.90
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

