राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं खरीदी में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर मंदसौर

14 अप्रैल 2026, मंदसौर: गेहूं खरीदी में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर मंदसौर – कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में गेहूं उपार्जन, जल संवर्धन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन केंद्रों पर खरीदी के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्थिति में मानकों से समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर नियुक्त सर्वेयरों को इंटरचेंज किया जाए तथा स्थानीय सर्वेयरों को अन्य स्थानों पर तैनात किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे गोदामों के साथ-साथ उपार्जन केंद्रों का सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। गोदाम की क्षमता, किसानों की संख्या, स्लॉट बुकिंग की स्थिति एवं बारदान की उपलब्धता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements