राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के क्षेत्र में ‘हिम्मत’ से डटे ‘पटेल’

20 फ़रवरी 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर ): जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के क्षेत्र में ‘हिम्मत’ से डटे ‘पटेल’ – साधारण परिवार से संबंध रखने वाले मिडिल तक शिक्षित ग्राम सायता, तहसील कसरावद के प्रगतिशील किसान श्री हिम्मत सिंह पटेल ने जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। विगत दो वर्षों से वे जैविक खेती के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन भी कर रहे हैं, वहीं  किसानों और छात्रों को भी जैविक खेती का प्रशिक्षण देते हैं। इसके अलावा श्री पटेल, द्वारा  एक बीज केंद्र भी संचालित किया जा रहा है, जहां से किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। इन्होंने स्वयं का 7500 वर्गफुट का वेयरहाउस और सीड प्लांट भी स्थापित किया है। उनके इस कार्य में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मालती पटेल का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।  

श्री हिम्मत सिंह पटेल
Advertisements
Advertisement
Advertisement

श्री पटेल ने बताया कि 40 बीघा कृषि भूमि होने के बावजूद  पारंपरिक खेती में अधिक लागत और कम उत्पादन के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही थी। फिर जैविक खाद के उत्पादन की ओर रुख किया। जब स्वयं अपने खेतों में इसका उपयोग किया, तो न केवल उत्पादन बढ़ा, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रही। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगी। इनके पास ऑस्ट्रेलियन  प्रजाति के केंचुए हैं, जिनसे वे 5×50 फीट के बेड बनाकर लगभग 3000 वर्गफुट में उत्पादन कर रहे हैं। प्रत्येक बेड से उन्हें लगभग 5 टन वर्मी कम्पोस्ट खाद प्राप्त होती है, जिससे वे साल भर में अपने कृषि कार्य के अतिरिक्त 100 टन खाद का उत्पादन कर लेते हैं। वे अपने खेतों में तुअर, चना, गेहूं, केला, मूंग और विभिन्न सब्जियों का जैविक उत्पादन तो कर ही रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं। ग्राम सायता के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संजय शर्मा के अनुसार, श्री पटेल विद्यालय के बच्चों को भी जैविक खेती का प्रशिक्षण देते हैं। इसके तहत, शाला के किचन गार्डन में उगाई गई जैविक सब्जियों का उपयोग मध्याह्न भोजन में किया जाता है। इससे बच्चों को स्वच्छ  और पोषक भोजन मिल रहा है, साथ ही वे जैविक खेती के महत्व को भी समझ रहे हैं।

श्री पटेल ने निशान एग्रिको के नाम से एक बीज केंद्र भी संचालित कर रखा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वयं का 7500 वर्गफुट का वेयरहाउस और सीड प्लांट भी स्थापित किया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भंडारण और बीज प्रसंस्करण की सुविधाएं मिलती हैं। उनके इस प्रयास से किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो रही है। श्री पटेल के कार्यों को प्रशासनिक स्तर पर भी सराहा गया है। हाल ही में जिला कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल ने उनके उत्पादन स्थल का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की प्रशंसा की। श्री पटेल ने जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन से न केवल अपनी स्थिति में सुधार किया, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement