Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मौसम साफ होने के बाद ही किसान अपनी उपज मंडी में लावें  

21 मार्च 2023, मंदसौर: मौसम साफ होने के बाद ही किसान अपनी उपज मंडी में लावें – मंदसौर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सभी किसान भाइयों से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि, जिले में अभी असामयिक हल्की-फुल्की वर्षा का दौर जारी है। अतः अभी आप मंडी में अपनी कृषि उपज नहीं लावें ।

यदि आपके निवास / फार्म हाउस पर उपज को सुरक्षित रखने की पर्याप्त व्यवस्था हो, तो मौसम साफ होने के बाद ही अपनी उपज को विक्रय हेतु मंडी में लावें । लेकिन यदि मंडी में उपज लाना अति आवश्यक हो तो माल वाहक वाहन ट्रैक्टर, पिक-अप आदि को तिरपाल / बरसाती से पूर्णरूपेण ढक कर उपज को सुरक्षित करते हुए मंडी में लावें, ताकि असामयिक / अकस्मात आने वाली वर्षा से अनाज सुरक्षित रह सके।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 मार्च 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें