Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं फसल कटाई उपरांत नरवाई नहीं जलाने की अपील

14 अप्रैल 2025, रायसेन: गेहूं फसल कटाई उपरांत नरवाई नहीं जलाने की अपील – जिले के किसानों से नरवाई/फसल अवशेष नहीं जलाने की कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा अपील की गई है। कृषकों द्वारा अपनी सुविधा के लिए  गेहूं  फसल की कटाई  पश्चात खेत में आग लगाकर गेंहू के डंटलों को नष्ट किया जाता है जिससे व्यापक अग्नि दुर्घटना एवं जन धन की हानि होने की संभावना रहती है । जिससे मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। सैटेलाइट मॉनिटरिंग के माध्यम से प्राप्त सूचना अनुसार जिले में प्रतिदिन नरवाई में आग लगाने की दुर्घटना प्रदर्शित हो रही है। जो कृषि एवं पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत ही नुकसानदायक है। साथ ही पशुओं के लिए भूसा, चारा की उपलब्धता में भी कमी हो रही है।

 किसानों  से अपील की गई है कि  गेहूं  कटाई पश्चात खेत की नरवाई का उचित प्रबंधन करें जैसे- रोटावेटर चलाकर नरवाई को खेत में मिला  दें  जिससे  मिट्टी  की उर्वरक क्षमता बढेगी, स्ट्रा रीपर द्वारा भूसा बनाकर मवेशियों के लिए उपयोग किया जा सकता है एवं बेलर मशीन से नरवाई के बंडल बनाकर पशु चारा एवं ईंधन आदि उपयोग किया जा सकता है। किसानों से अनुरोध है कि एक से दो ट्रॉली भूसा बनवाकर जिले में संचालित गौशालाओं में दान करने से पशुओं के आहार में उपयोग हो सकता है। ग्रीष्म मौसम में मूंग लगाने वाले किसान भाई हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर के माध्यम से सीधी बुआई कर सकते है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com