Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान न चूके ये मौका, 7 तारीख तक करा लें फसलों की बीमा

02 जुलाई 2025, भोपाल: किसान न चूके ये मौका, 7 तारीख तक करा लें फसलों की बीमा – केंद्र की सरकार द्वारा किसानों की फसलों का बीमा करने के लिए फसल बीमा सप्ताह शुरू कर दिया गया है. किसानों से कहा गया है कि वे ये मौका न चूके और सप्ताह के तहत 7 जुलाई तक फसलों का बीमा आवश्यक रूप से करा लें.

देशभर में खरीफ फसलों की बुवाई हो रही है. ऐसे में किसानों के फसलों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक ‘फसल बीमा सप्ताह’ मनाया जा रहा है. ये एक पहल है किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित करने का.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब हर मौसम में हर किसान की फसल को सुरक्षा मिलेगी. कम प्रीमियम, भरोसेमंद बीमा और समय पर सहायता. इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट प्रकोप और मौसम के असामान्य बदलावों से होने वाले फसल नुकसान का मुआवजा मिलता है.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इन फसलों का होगा बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना   के तहत, खरीफ के मौसम में उगाई जाने वाली निम्नलिखित फसलों को शामिल किया गया है: अनाज: जैसे कि धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा. दलहन: जैसे कि मूंग, मोठ, उड़द, अरहर. तिलहन: जैसे कि सोयाबीन, तिल, मूंगफली. अन्य: कपास, गन्ना.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com