Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कृषि एवं एफपीओ अहम भूमिका निभाएंगे: श्री शुक्ल

उपमुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले एफपीओ और कृषकों को किया सम्मानित

13 अगस्त 2025, भोपाल: सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कृषि एवं एफपीओ अहम भूमिका निभाएंगे: श्री शुक्ल – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि कृषि और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित किए बिना खेती का समग्र विकास संभव नहीं है, इसी उद्देश्य से एफपीओ मजबूत किए जा रहे हैं। श्री शुक्ल भोपाल स्थित राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान में मध्यभारत कंसोर्टियम ऑफ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश के 48 जिलों और छत्तीसगढ़ के एफपीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि 10,000 नई एफ.पी.ओ. परियोजनाएं कृषि को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी। एफ.पी.ओ. के माध्यम से 7000 से अधिक युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है और आगामी वर्षों में यह संख्या और बढ़ेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एफपीओ और किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 500 किसानों को टिकाऊ एवं जिम्मेदार खेती से प्राप्त लाभांश के रूप में प्रति किसान एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई। अगले चरण में 1000 किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कंसोर्टियम के सीईओ श्री योगेश द्विवेदी ने बताया कि एफपीओ का वार्षिक कारोबार 250 करोड़ रुपये से अधिक है और अगले तीन वर्षों में 500 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। पूर्व मंत्री एवं विधायक बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, किसान नेता एवं बड़ी संख्या में एफपीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com