राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: राज्यपाल ने प्राकृतिक जैविक उत्पादों के स्टॉल का किया निरीक्षण

22 मई 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना)पांढुर्ना: राज्यपाल ने प्राकृतिक जैविक उत्पादों के स्टॉल का किया निरीक्षण – पांढुर्णा जिले के सौसर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमला में महामहिम राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल द्वारा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा लगाए गए प्राकृतिक जैविक उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से चर्चा कर उनके अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।

महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने किसानों द्वारा उत्पादित प्राकृतिक जैविक उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी हैं। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।विशेष रूप से कृषक श्री मटरूलाल डोंगरे, ग्राम भूम्मा द्वारा उत्पादित जैविक हल्दी एवं जैविक तुअर दाल तथा श्री मोरेश्वर दानवे, सौसर द्वारा उत्पादित शुगर फ्री जैविक काला आलू एवं प्राकृतिक सोना मोती गेहूं की जानकारी महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा किसानों से चर्चा कर प्राप्त की गई। महामहिम ने इन उत्पादों की विशेष सराहना करते हुए प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर सांसद छिंदवाड़ा/पांढुर्णा श्री विवेक बंटी साहू, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री नाना भाऊ मोहोड़ सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements