राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं कृषक

15 जुलाई 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): पांढुर्ना: 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं कृषक – फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसल में  किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत यह फसल बीमा किया जाता है। खरीफ वर्ष 2026 -27 के लिए फसल बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अंतिम तिथि से पूर्व खरीफ फसल का बीमा करने का आग्रह कृषि विभाग द्वारा किया गया है।

इस संबंध में श्री विनोद लोखंडे , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी , पांढुर्ना ने कृषक जगत को बताया कि पांढुर्ना तहसील में कपास ,मूंगफली, मक्का , अरहर और सोयाबीन फसलों को अधिसूचित किया गया है। जिसके लिए अलग -अलग अधिसूचना स्तर, बीमित राशि  एवं प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है। कपास की तहसील स्तर पर  बीमित राशि  60700, 2 % प्रीमियम राशि प्रति हेक्टेयर 2428 रु और प्रति एकड़ 971.2  रु ,मूंगफली फसल  के लिए पांढुर्ना तहसील पर बीमित राशि 44400 , प्रीमियम राशि 888 रु / हेक्टेयर और प्रति एकड़ 352.2 रु, मक्का फसल  के लिए  पटवारी हल्का पर बीमित राशि 37000, प्रीमियम राशि 740  रु / हेक्टेयर और 296 रु / एकड़ , अरहर फसल के लिए पटवारी हल्का स्तर पर बीमित राशि 42000 ,प्रीमियम राशि 840 रु / हेक्टेयर और 336  रु / एकड़ तथा सोयाबीन फसल के लिए पटवारी हल्का स्तर पर बीमित राशि 37900 , प्रीमियम राशि 758 रु / हेक्टेयर और 303.2 रु निर्धारित की गई है।

श्री लोखंडे ने बताया कि ऐसे किसान जिनका बैंक में किसान कार्ड केसीसी नहीं होता है , वह कृषि गैर -ऋणी कृषक ( नॉन लोनी ) कहलाते हैं।  ऐसे किसान अपनी फसल के बीमे के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी ) ,नज़दीकी बैंक , क्रॉप इंश्योरेंस एप  या फसल बीमा पोर्टल पर सम्पर्क करें।  बीमे के लिए आवश्यक  दस्तावेजों में भूमि संबंधी दस्तावेज, बुवाई प्रमाणपत्र ( स्वयं से सत्यापित ) , बैंक पासबुक और आधार कार्ड होना अनिवार्य है। बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31  जुलाई है, अतः किसान अंतिम तिथि से पूर्व अपनी फसल का बीमा अवश्य करवाएं। अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षक पोर्टल नंबर 14447  अथवा फसल एवं पशु बीमा के लिए एआईसी प्रतिनिधि श्री सोनू  वडोले , जिला प्रतिनिधि , पांढुर्ना, सम्पर्क नंबर 9399821200 , श्री कमलेश भोंगाड़े, तहसील प्रतिनिधि , पांढुर्ना ,सम्पर्क नंबर 8319270866  तथा श्री पंकज बरडे, तहसील प्रतिनिधि , सौंसर , सम्पर्क नंबर 8871615023  पर सम्पर्क करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture