पांढुर्ना: सीईओ ने किया बड़चिचोली की गौशाला का निरीक्षण
15 मई 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत , पांढुर्ना): पांढुर्ना: सीईओ ने किया बड़चिचोली की गौशाला का निरीक्षण – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर द्वारा ग्राम पंचायत बड़चिचोली में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पशुओं के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री ठाकुर ने गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पेयजल एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित सचिव को गौशाला की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गौशाला में पशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। साथ ही साफ-सफाई एवं रखरखाव कार्यों को नियमित रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

