Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में बस्तर कोसा उत्पादों के देश में खुलेंगे आउटलेट : श्री झा

20 अप्रैल 2023, जगदलपुर । छत्तीसगढ़ में बस्तर कोसा उत्पादों के देश में खुलेंगे आउटलेट : श्री झा – केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के सचिव श्री अनिल कुमार झा ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जिले में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बस्तर कोसा के उत्पाद का बेहतर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों में आउटलेट खोलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त आदिवासी श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि उत्पाद की बिक्री हेतु अमेजन, फ्लिपकार्ट से चर्चा की गई है।

केंद्रीय सचिव श्री झा ने एकलव्य विद्यालय, रेशम धागा प्रसंस्करण केंद्र, कोसा विक्रय केंद्र आदिशिल्प, आसना स्थित बादल एकेडमी, बाबूसेमरा स्थित ट्रायफूड पार्क, कचरा प्रबंधन केंद्र और बकावंड स्थित काजू प्रसंस्करण केंद्र और शनिवार को तुरेनार के रीपा सेंटर की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण श्री डीडी सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी, कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़े, कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय सचिव श्री झा ने निरीक्षण के दौरान एकलव्य विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसे केन्द्रीय सचिव व अन्य अधिकारियों ने सराहा। सचिव श्री झा ने बादल एकेडमी में जनजाति संस्कृति के वाद्य यंत्रों, भाषा-बोली के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए किए जा रहें लेखनी कार्य की सराहना की। उन्होंने बकावंड काजू प्रसंस्करण के द्वारा महिला समूहों को आर्थिक लाभ देने की सराहना करते हुए, काजू प्रसंस्करण और अंतिम उत्पाद बनने की सभी चरण का अवलोकन किया। केन्द्रीय सचिव ने ट्रायफूड पार्क के निर्माण के शेष बचे कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री झा ने दरभा के पर्यटन स्थल, तुरेनार के रीपा सेंटर में संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन कर जिले में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ तुवर दाल के जीआई टैग से किसानों की आय बढ़ेगी : श्री बिलैया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें