Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान कृषि महाविद्यालय में ओरियन्टेशन कार्यक्रम सम्पन्न

15 नवंबर 2021, उदयपुर । राजस्थान कृषि महाविद्यालय में ओरियन्टेशन कार्यक्रम सम्पन्न – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय में नव-प्रवेशित विज्ञान-स्नातक (आनर्स) कृषि, विज्ञान-निष्णात् (कृषि) एवं विद्या-वाचस्पति (कृषि) विद्यार्थियों का अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम महाविद्यालय के नूतन सभागार में आयोजित किया गया । 

कार्यक्रम के प्रारम्भ मे नव-आगुन्तक विद्यार्थियों का वरिष्ठ विद्यार्थियों ने तिलक लगा कर स्वागत किया गया । समारोह के दौरान संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 द्वारा महाविद्यालय को आवंटित बी.एस.सी. कृषि, एम.एस.सी. एवं पी.एच.डी. (कृषि) के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुऐ राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के अधिष्ठाता डाॅं0 दिलीप सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष की भाॅंति इस वर्ष भी नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए यह एक तरह से विद्यार्थी-अध्यापक परिचय सम्मेलन है, जिसमें महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक व अशैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थीयों से अपना अध्ययन कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया । 

राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅं0 रामहरि मीणा द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के 160 अध्यापकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी सह-भागियों का आभार व्यक्त किया ।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें